MCC NEET UG Round 3 Seat Allotment: जल्द जारी होगा सीट अलॉटमेंट का रिजल्ट, ऐसे देखें

Published by : Shambhavi Shivani Updated At : 21 Oct 2025 12:29 PM

विज्ञापन

NEET UG राउंड 3 (प्रतीकात्मक तस्वीर, फोटो क्रेडिट- फ्रीपिक)

NEET UG Round 3 Seat Allotment Result: तीसरे राउंड की नीट यूजी काउंसलिंग के लिए जिन कैंडिडेट्स का नाम लिस्ट में शामिल किया जाएगा, उन्हें अपने डॉक्यूमेंट्स के साथ तैयार रहना होगा. हालांकि, अभी रिजल्ट नहीं आया है. जल्द ही रिजल्ट जारी किया जाएगा.

विज्ञापन

NEET UG Round 3 Seat Allotment Result: नीट यूजी के जरिए मेडिकल कॉलेज में एडमिशन लेने वाले कैंडिडेट्स को तीसरें राउंड के आवंटन का इंतजार है. मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) इस वीक के अंत तक नीट यूजी तीसरे राउंड के सीट आवंटन का रिजल्ट जारी कर सकता है. ऐसे कैंडिडेट्स जिन्होंने किसी कॉलेज का ऑप्शन चुना था, वो सीट आवंटन का रिजल्ट जारी होने के बाद इसे ऑफिशियल वेबसाइट पर देख सकते हैं. वहीं इस बार मेडिकल कोर्स में नई सीटें जोड़ी गई हैं. 

NEET UG Round 3 Seat Allotment Result: कहां देखें रिजल्ट?

तीसरे राउंड की नीट यूजी काउंसलिंग के लिए जिन कैंडिडेट्स का नाम लिस्ट में शामिल किया जाएगा, उन्हें अपने डॉक्यूमेंट्स के साथ तैयार रहना होगा. जिस कॉलेज  में सीट अलॉट हुई है, वहां रिपोर्ट करना होगा. सीट अलॉटमेंट का रिजल्ट देखने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट mcc.nic.in पर जाएं. 

MBBS Seats: इन राज्यों में जोड़ी गईं सीट्स 

इस राउंड की काउंसलिंग से पहले मेडिकल कॉलेजों में सीटों की संख्या बढ़ाई गई है. कुल 147 सीटें बढ़ाई गई हैं. जिन राज्यों के मेडिकल कॉलेज (Medical College) में सीटें जोड़ी गई हैं, उनका लिस्ट यहां है- 

  • असम
  • झारखंड
  • जम्मू और कश्मीर
  • कर्नाटक
  • उत्तर प्रदेश 

NEET UG Round 3 Seat Allotment Result: कैसे चेक करें सीट अलॉटमेंट का रिजल्ट?

  • सीट अलॉटमेंट का रिजल्ट जारी होने के बाद आप इसे ऑफिशियल वेबसाइट पर देख सकते हैं. 
  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट mcc.ni.in पर जाएं. 
  • होमपेज पर राउंड 3 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट पर क्लिक करें.
  • लॉगिन क्रेडेंशियल्स डालकर सबमिट करें. 
  • इतना करते ही MCC NEET Round 3 Seat Allotment 2025 Result आपके स्क्रीन पर आ जाएगा. 
  • फ्यूचर के लिए इसे डाउनलोड कर लें. 

NEET UG Important Documents: नीट यूजी के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट्स  

  • नीट यूजी एडमिट कार्ड 
  • नीट यूजी स्कोरकार्ड 
  • 10वीं मार्कशीट और सर्टिफिकेट 
  • 12वीं मार्कशीट और सर्टिफिकेट 
  • फोटो वाली आईडी (IAadhaar / PAN / Passport / Voter ID)
  • कैटेगरी सर्टिफिकेट 
  • PwBD सर्टिफिकेट (अगर लागू हो) 
  • माइग्रेशन सर्टिफिकेट (अगर लागू हो) 

यह भी पढ़ें- MBBS के 5 सबसे महंगे कॉलेज, फीस देने में बिक जाता है खेत खलिहान

विज्ञापन
Shambhavi Shivani

लेखक के बारे में

By Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola