JEECUP Seat Allotment Result 2025 OUT: यूपी पॉलिटेक्निक सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी, यहां डायरेक्ट लिंक से करें चेक
Published by : Ravi Mallick Updated At : 03 Jul 2025 5:14 PM
JEECUP Seat Allotment Result 2025
JEECUP Seat Allotment Result 2025: यूपी में पॉलिटेक्निक कॉलेज में एडमिशन का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए काम की खबर है. यूपी ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जाम काउंसिल पॉलीटेक्निक की ओर से JEECUP काउंसलिंग के लिए राउंड 1 का सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी कर दिया गया है. छात्र अपना रिजल्ट jeecup.admissions.nic.in पर जाकर चेक कर सकते हैं.
JEECUP Seat Allotment Result 2025: उत्तर प्रदेश में पॉलिटेक्निक कॉलेजों में एडमिशन का सपना देख रहे छात्रों के लिए राहत भरी खबर आई है. उत्तर प्रदेश ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन काउंसिल पॉलीटेक्निक (JEECUP) ने 2025 सत्र के लिए राउंड 1 का सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी कर दिया है. जिन छात्रों ने JEECUP काउंसलिंग में भाग लिया था, वे अब अपने अलॉटमेंट का स्टेटस ऑनलाइन देख सकते हैं. सीट अलॉटमेंट रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट jeecup.admissions.nic.in पर उपलब्ध है.
JEECUP Seat Allotment Result 2025: इन स्टेप्स से करें चेक
- सबसे पहले jeecup.admissions.nic.in वेबसाइट पर जाएं.
- होमपेज पर दिख रहे “Round 1 Seat Allotment Result 2025” लिंक पर क्लिक करें.
- अब अपना रोल नंबर, एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें.
- लॉगिन करने के बाद स्क्रीन पर आपका सीट अलॉटमेंट रिजल्ट दिख जाएगा.
- रिजल्ट का प्रिंटआउट लेकर भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें.
JEECUP UP Polytechnic Seat Allotment Result 2025 यहां डायेरक्ट लिंक से चेक करें.
JEECUP काउंसलिंग के पहले राउंड में वही छात्र शामिल हैं जिन्होंने एंट्रेंस परीक्षा में अच्छा स्कोर किया है और काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन पूरी तरह सही तरीके से कराया था. सीट अलॉटमेंट में उम्मीदवारों की रैंक, कैटेगरी, सीट की उपलब्धता और उनकी चॉइस फिलिंग को ध्यान में रखते हुए कॉलेज अलॉट किया गया है. अगर किसी छात्र को उसकी पसंद का कॉलेज नहीं मिल सका है, तो वह अगले राउंड में अपनी चॉइस बदलकर फिर से मौका ले सकता है.
इन बातों का रखें ध्यान
यदि छात्रों को अलॉट हुई सीट पसंद है, तो उन्हें तय समय सीमा के अंदर फीस जमा कराकर डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन करवाना होगा. जो छात्र पहले राउंड से संतुष्ट नहीं हैं, वे अगले राउंड में अपग्रेडेशन का विकल्प चुन सकते हैं. ध्यान रखें कि यदि समय पर डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और फीस जमा नहीं किया गया, तो अलॉट की गई सीट कैंसिल भी हो सकती है.
ये भी पढ़ें: इतने मार्क्स पर IIT Delhi में तुरंत मिल जाएगा एडमिशन, देखें बीटेक कंप्यूटर साइंस की कितनी सीटें
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ravi Mallick
रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










