ePaper

JEE Advanced Result 2025: जेईई एडवांस्ड रिजल्ट हो रहा जारी, डाउनलोड करने के लिए स्टेप्स यहां

Updated at : 02 Jun 2025 5:00 AM (IST)
विज्ञापन
JEE Advanced Result 2025

JEE Advanced Result 2025

JEE Advanced Result 2025: JEE एडवांस्ड को भारत की सबसे कठिन और प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा माना जाता है. यह परीक्षा मुख्य रूप से भौतिकी, रसायन विज्ञान और गणित जैसे विषयों पर आधारित होती है. जेईई एडवांस्ड परीक्षा का रिजल्ट जारी होने वाला है. कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट पर रिजल्ट चेक कर सकते हैं.

विज्ञापन

JEE Advanced Result 2025 OUT Soon in Hindi: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) कानपुर JEE एडवांस्ड 2025 का रिजल्ट और फाइनल आंसर-की जारी करने वाला है. छात्र आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर अपना रिजल्ट देख सकेंगे. यहां आप JEE Advanced Result 2025 डाउनलोड करने के स्टेप्स और जोसा काउंसलिंग की डिटेल जानकारी कर सकते हैं.

कैसे देखें JEE एडवांस्ड 2025 रिजल्ट? (JEE Advanced Result 2025)

अगर आपने JEE एडवांस्ड 2025 की परीक्षा दी है तो अपना रिजल्ट देखने के लिए नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करें.

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाएं.
  • होमपेज पर “JEE Advanced 2025 Result” वाले लिंक पर क्लिक करें.
  • अब अपने यूजर आईडी और पासवर्ड से लॉगिन करें.
  • स्क्रीन पर आपका स्कोरकार्ड दिखाई देगा.
  • आगे की प्रक्रिया के लिए इसे डाउनलोड करें और प्रिंट निकाल लें.
  • रिजल्ट में आपको प्राप्त अंक, कॉमन रैंक लिस्ट (CRL) और कैटेगरी रैंक लिस्ट की जानकारी मिलेगी.

यह भी पढ़ें- RRB NTPC Admit Card 2025: आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 1 हॉल टिकट rrbapply.gov.in पर, ऐसे डाउनलोड करें

JoSAA काउंसलिंग 2025: कब से शुरू होगी प्रक्रिया?

रिजल्ट के बाद JoSAA (ज्वाइंट सीट एलोकेशन अथॉरिटी) काउंसलिंग और सीट आवंटन की प्रक्रिया शुरू करेगी. इसमें देश के टॉप इंजीनियरिंग कॉलेज जैसे IIT, NIT, IIIT और GFTI शामिल हैं. नीचे JoSAA काउंसलिंग की प्रमुख तिथियों की जानकारी दी गई है:

  • पंजीकरण और विकल्प भरना: 3 जून से 12 जून
  • मॉक सीट आवंटन 1: 9 जून
  • मॉक सीट आवंटन 2: 11 जून
  • अंतिम विकल्प लॉक करना: 12 जून
  • राउंड 1 आवंटन: 14 जून
  • राउंड 2 आवंटन: 21 जून
  • राउंड 3 आवंटन: 28 जून
  • राउंड 4 आवंटन: 4 जुलाई
  • राउंड 5 आवंटन: 10 जुलाई
  • अंतिम राउंड (IIT/NIT+ के लिए): 16 जुलाई.

यह भी पढ़ें- Success Story: IITian से TV एक्टर, Microsoft में नौकरी…फिर UPSC पास कर IPS अफसर बने अभय

यह भी पढ़ें- BPCL Recruitment 2025: बीपीसीएल ने इन पदों पर निकाली नौकरी, सैलरी 1 लाख से अधिक

विज्ञापन
Shubham

लेखक के बारे में

By Shubham

प्रभात खबर डिजिटल में सीख रहे हैं...Shubham की स्कूल की शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं से लेकर रोजगार से जुड़ी खबरों पर अच्छी पकड़ है। प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए करंट अफेयर्स के अलावा एजुकेशन न्यूज, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स और बोर्ड एग्जाम/रिजल्ट से जुड़ी खबरों को लोगों तक पहुंचाने का प्रयास करते हैं। शुभम को कुल 5 वर्षों का अनुभव है और वह पूर्व में स्टडी अब्राॅड प्लेटफाॅर्म LeverageEdu और दैनिक जागरण (Dainik Jagran) में कंटेंट क्रिएटर/डेवलपर रहे चुके हैं। शुभम से shubham@prabhatkhabar.in और 9721551782 पर कॉन्टैक्ट किया जा सकता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola