JAC Board 12th Result 2026: रिजल्ट जल्द आने वाला है, पहले से तैयार रखें ये जरूरी डिटेल्स

Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

JAC Board 12th Result 2026: झारखंड बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जल्द ही आने वाला है. ऐसे में सभी डिटेल्स तैयार रखें.

विज्ञापन

JAC Board 12th Result 2026: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) जल्द ही 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 के रिजल्ट जारी कर सकता है. ऐसे में लाखों छात्रों का इंतजार अब खत्म होने वाला है. पिछले वर्षों के ट्रेंड को देखें तो बोर्ड मई महीने में रिजल्ट जारी करता आया है. इसलिए इस बार भी मई महीने में ही रिजल्ट जारी होने की संभावना है. हालांकि, इस पर कोई ऑफिशियल अपडेट नहीं है.

विज्ञापन

रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र इसे ऑनलाइन माध्यम से आसानी से चेक कर सकेंगे. इसके लिए उन्हें JAC की ऑफिशियल वेबसाइट के अलावा UMANG ऐप का भी ऑप्शन मिलेगा, जहां छात्र बिना किसी दिक्कत के अपना रिजल्ट देख सकते हैं.

रिजल्ट चेक करने के लिए तैयार रखें ये डिटेल्स

  • रोल नंबर
  • रोल कोड
  • रजिस्ट्रेशन नंबर
  • डेट ऑफ बर्थ (कुछ मामलों में)

इन जानकारियों के बिना रिजल्ट देखना संभव नहीं होगा, इसलिए छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे पहले से ही अपनी डिटेल्स तैयार रखें.

कैसे चेक करें JAC Board 12th रिजल्ट 2026

  • JAC बोर्ड रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें
  • मांगी गई जानकारी डालें
  • सबमिट करते ही रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा
  • मार्कशीट डाउनलोड या प्रिंट कर लें

SMS से कैसे चेक करें झारखंड बोर्ड 12वीं का रिजल्ट?

  • अपने मोबाइल के मैसेज बॉक्स में जाएं
  • टाइप करें: JAC12
  • इसे निर्धारित नंबर पर भेजें
  • कुछ ही समय में आपका रिजल्ट SMS के जरिए मिल जाएगा

UMANG ऐप से कैसे देखें झारखंड बोर्ड 12वीं का रिजल्ट?

  • अपने मोबाइल में UMANG ऐप डाउनलोड करें या खोलें
  • ऐप में लॉगिन/रजिस्टर करें
  • होमपेज पर Education सेक्शन में जाएं
  • JAC 12वीं रिजल्ट 2026 वाली लिंक पर क्लिक करें
  • अपना Roll Code और Roll Number डालें
  • सबमिट करते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा
  • इसे डाउनलोड या सेव कर लें

यह भी पढ़ें- झारखंड बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जल्द, SMS और UMANG ऐप से करें चेक

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola