मजदूर पिता का गर्व से फूला सीना, बेटे ने झारखंड बोर्ड 12वीं में किया टॉप, देखें मार्कशीट

Updated:
विज्ञापन

झारखंड बोर्ड 12वीं में 2nd टॉपर मोहम्मद फैजान आलम

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

JAC 12th Topper 2026 Md Faizan Alam: झारखंड एकेडमिक काउंसिल की तरफ से आज यानी 6 मई 2026 को 12वीं का रिजल्ट जारी हो गया है. रिजल्ट के साथ-साथ टॉपर्स की लिस्ट भी जारी हुई है. झारखंड बोर्ड 12वीं में सेकेंड रैंक पर मोहम्मद फैजान आलम का नाम है. फैजान ने 500 में से 483 मार्क्स लाकर स्टेट में रैंक 2 हासिल किया है.

विज्ञापन

JAC 12th Topper 2026 Md Faizan Alam: झारखंड बोर्ड 12वीं के रिजल्ट में इस साल एक ऐसी कहानी सामने आई है जिसने हर किसी को भावुक कर दिया है. पलामू जिले के पाटन के रहने वाले मोहम्मद फैजान आलम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए राज्य में दूसरा स्थान (JAC 12th Topper 2026) हासिल किया है. उनके पिता शकील आलम मजदूरी करते हैं, ऐसे में यह सफलता पूरे परिवार के लिए गर्व का पल बन गई है.

विज्ञापन

झारखंड एकेडमिक काउंसिल ने 6 मई 2026 को 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया. रिजल्ट आते ही टॉपर्स की लिस्ट भी सामने आ गई. इस लिस्ट में मोहम्मद फैजान आलम का नाम दूसरे स्थान पर रहा. उन्होंने 500 में से 483 अंक हासिल किए, जो कि बेहद शानदार माना जाता है.

JAC 12th Topper 2026 Md Faizan Alam: देखें मार्कशीट

अगर फैजान की मार्कशीट को ध्यान से देखें तो हर विषय में उनकी पकड़ साफ नजर आती है. इंग्लिश में 97 अंक, फिजिक्स में 97 अंक और केमिस्ट्री में 96 अंक मिले हैं. सबसे खास बात यह है कि मैथ्स में उन्होंने 99 अंक हासिल किए हैं, जो उनके टैलेंट को दिखाता है. बाकी विषयों में भी उन्होंने अच्छे अंक लेकर कुल 483 स्कोर किया है.

फैजान की मार्कशीट में सभी विषयों के थ्योरी और प्रैक्टिकल नंबर साफ तरीके से दर्ज हैं. हर सब्जेक्ट में उनका प्रदर्शन बैलेंस्ड रहा है. कुल अंक 483 हैं और रिजल्ट में उन्हें फर्स्ट डिवीजन मिला है. यह मार्कशीट यह साबित करती है कि उन्होंने हर विषय पर बराबर मेहनत की है और कोई भी हिस्सा कमजोर नहीं छोड़ा.

पिता करते हैं मजदूरी

फैजान के पिता एक प्लांट में मजदूरी करते हैं और सीमित संसाधनों में उन्होंने अपने बेटे की पढ़ाई जारी रखी. परिवार की आर्थिक स्थिति आसान नहीं थी, लेकिन फैजान ने कभी हार नहीं मानी. पिता की मेहनत और बेटे की लगन ने मिलकर यह सफलता हासिल की है. आज उनका परिवार खुशी से झूम रहा है.

यह भी पढ़ें: JAC 12th Topper 2026: धनबाद की राशिदा को झारखंड बोर्ड 12वीं में Rank 1, देखें मार्कशीट

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola