ICMAI ने जारी किया CMA इंटर और फाइनल का रिजल्ट, ऐसे करें चेक
Published by : Shambhavi Shivani Updated At : 11 Feb 2026 12:40 PM
ICMAI CMA Inter Final Result 2025: स्टूडेंट की प्रतीकात्मक तस्वीर (PC-Freepik)
इंस्टीट्यूट ऑफ कॉस्ट अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICMAI) ने आज 11 फरवरी CMA के दिसंबर सेशन का रिजल्ट जारी कर दिया है.
ICMAI CMA Inter Final Result 2025: इंस्टीट्यूट ऑफ कॉस्ट अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICMAI) ने आज 11 फरवरी CMA के दिसंबर सेशन का रिजल्ट जारी कर दिया है. इंटर और फाइनल दोनों परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है. ऐसे कैंडिडेट्स जो दिसंबर 2025 में CMA परीक्षा में शामिल हुए थे, वे ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं.
ICMAI CMA Inter Final Result 2025: CMA रिजल्ट कैसे चेक करें?
- ICMAI की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
- होमपेज पर ‘CMA December 2025 Result’ लिंक पर क्लिक करें
- अपना रजिस्ट्रेशन नंबर / स्टूडेंट आईडी डालें
- स्कोरकार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा
- PDF डाउनलोड कर प्रिंट निकाल सकते हैं
री-वेरिफिकेशन का मौका
अगर किसी छात्र को लगता है कि उसके अंकों में कोई गड़बड़ी है, तो वह री-वेरिफिकेशन (Re-Verification) के लिए आवेदन कर सकता है. रिजल्ट घोषित होने के बाद तय समय सीमा के भीतर यह प्रक्रिया पूरी की जा सकती है.
ICMAI CMA December 2025 Inter Provisional Rank List
Rank 1- परी अग्रवाल
Rank 2- भव्या शर्मा
Rank 3- जयश वाधवानी
CMA Foundation Result Merit List
- Rank 1 – विधन छाबड़ा
- Rank 2 – कृष्णा शिशोदिया
- Rank 3 – वेंकट विजय सूर्य चैथन्य गेल्ली, संजना साहू
- Rank 4 – राहुल राधेश्याम वैष्णव, मुस्कान अठवानी
- Rank 5 – ऐश्वर्यदेवी डी, योगेश शिशोदिया
- Rank 6 – अविशा जैन, आर्यन रुपेश कांबले
- Rank 7 – भूमिका अग्रवाल, अंशिका मुंजाल, सोहम मिलिंद जोगलेकर
- Rank 8 – दिशांत हीरनभाई वखारिया, आर स्नेहा
- Rank 8 – सिमांतो बाब्लू गुप्ता, अदन्या अशोक घरात
- Rank 8 – राधिका सुजीत मराठे, अजिना अबी
- Rank 9 – अंतिमा पेरीवाल
- Rank 10 – अभिज्ञानिरुद्ध वी बी जे, कदीजा सफा ई
यह भी पढ़ें- आखिरी के 7 दिनों में करें UP Board की तैयारी, अपनाएं ये 5 टिप्स
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










