ePaper

ICAI CA Result 2024: इस तारीख को घोषित होंगे सीए फाइनल और इंटरमीडिएट परीक्षा के परिणाम

Updated at : 05 Jul 2024 9:55 PM (IST)
विज्ञापन
icai ca final may result 2024

icai ca final may result 2024

ICAI CA Result 2024: आईसीएआई सीए फाइनल और इंटरमीडिएट परिणाम 11 जुलाई को किए जाएंगे जारी.अभ्यर्थी अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं.

विज्ञापन

ICAI CA Result 2024: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया जल्द ही आईसीएआई सीए इंटर, सीए फाइनल मई 2024 परिणाम जारी करेगा. सीए राजेश शर्मा ने सोशल मीडिया पर बताया कि आईसीएआई द्वारा 11 जुलाई को सीए इंटर और सीए फाइनल 2024 परीक्षा परिणाम घोषित करने की उम्मीद है.

11 जुलाई को जारी किए जा सकते है सीए फाइनल, इंटरमीडिएट परिणाम

जारी ऑफिशियल नोटिस के अनुसार चार्टर्ड अकाउंटेंट्स फाइनल और इंटरमीडिएट एग्जाम का रिजल्ट 11 जुलाई, 2024 को जारी किया जाएगा. रिजल्ट जारी होने के बाद परीक्षा में शामिल कैंडिडेट अपना रिजल्ट आईसीएआई की आधिकारिक वेबसाइट icai.org पर चेक कर सकते हैं. रिजल्ट जांच करने के लिए कैंडिडेट को अपना लॉगिन क्रेडेंशियल के अंतर्गत अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और रोल नंबर दर्ज करना पड़ेगा.उम्मीदवार परिणाम जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट icai.org के माध्यम से अपने आईसीएआई सीए फाइनल और इंटरमीडिएट परीक्षा के परिणाम की जांच कर सकेंगे.

Also Read: Delhi University: दिल्ली विश्वविद्यालय ने जारी किया 2024-25 एकेडमिक कैलेंडर, यहां करें चेक

ICAI CA Result 2024: देखें कब आयोजित हुई थी आईसीएआई सीए परीक्षाएं

ग्रुप 1 के लिए आईसीएआई सीए इंटर परीक्षा 3, 5 और 9 मई, 2024 को आयोजित की गई थी और ग्रुप 2 परीक्षा 11, 15 और 17 मई, 2024 को आयोजित की गई थी. सीए फाइनल ग्रुप 1 परीक्षा 2, 4 और 8 मई को आयोजित की गई थी वही ग्रुप 2 की परीक्षा 10, 14 और 16 मई, 2024 को आयोजित की गई थी. इंटरनेशनल टैक्सेशन असेसमेंट परीक्षा 14 और 16 मई, 2024 को आयोजित की गई थी.

ICAI CA Result 2024: ऐसे देखें परिणाम

•आईसीएआई की आधिकारिक वेबसाइट icai.org को ओपन करें.

•होम पेज पर उपलब्ध आईसीएआई सीए रिजल्ट 2024 लिंक पर क्लिक करें.

•लॉगिन डिटेल दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें.

•आपका रिजल्ट स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा.

•परिणाम जांचें और पेज डाउनलोड करें.

•आगे की जरूरत के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें.

Also Read: SAMS Odisha +3 Seat Allotment Result 2024 राउंड 2 हुआ जारी, यहां करें चेक

Also Read: IIRF Ranking 2024: आईआईआरएफ रैंकिंग में जेएनयू शीर्ष पर, देखें किस आधार पर होती है रैंकिंग

विज्ञापन
Pranav Aditya

लेखक के बारे में

By Pranav Aditya

Pranav Aditya is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola