IBPS PO Prelims Result: कब आएगा पीओ प्रीलिम्स परीक्षा का परिणाम? देखें पिछले सालों का ट्रेंड

Published by : Shambhavi Shivani Updated At : 18 Sep 2025 12:17 PM

विज्ञापन

RRB NTPC Result 2025 (प्रतीकात्मक तस्वीर)

IBPS PO Prelims Result Update In Hindi: अगर आपने भी IBPS की प्रीलिम्स पीओ परीक्षा दी है तो आपको रिजल्ट का इंतजार होगा. ये खबर आपके लिए है. IBPS की ओर से पीओ प्रीलिम्स भर्ती परीक्षा के परिणाम को लेकर अभी कोई आधिकारिक सूचना नहीं है. ऐसे में आइए जानते हैं पिछले कुछ सालों में रिजल्ट किस-किस डेट पर जारी किए गए थे.

विज्ञापन

IBPS PO Prelims Result Update In Hindi: इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सेलेक्शन (IBPS) जल्द ही पीओ ऑफिसर प्रीलिम्स भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी करने वाला है. ऐसे कैंडिडेट्स जिन्होंने ये परीक्षा दी थी, वे रिजल्ट जारी होने के बाद इसे आधिकारिक वेबसाइट की मदद से देख और डाउनलोड कर सकते हैं. रिजल्ट का सभी कैंडिडेट्स को बेसब्री से इंतजार है. ऐसे में आइए जानते हैं कि रिजल्ट कब जारी किया जाएगा और पिछले साल क्या ट्रेंड्स क्या कहते हैं. 

IBPS PO Prelims Result 2025 Previous Years Trends: देखें पिछले साल का ट्रेंड 

वर्षपरीक्षा की तारीखेंरिजल्ट घोषित होने की तारीखगैप (दिनों में)
IBPS PO Prelims 202517, 23 और 24 अगस्त 2025सितंबर के आखिरी सप्ताह तक (संभावित)
IBPS PO Prelims 202419 और 20 अक्टूबर 202421 नवम्बर 202432
IBPS PO Prelims 202323, 30 सितम्बर और 1 अक्टूबर 202318 अक्टूबर 202317
IBPS PO Prelims 202215 से 16 अक्टूबर 20222 नवम्बर 202217
IBPS PO Prelims 20214 और 11 दिसम्बर 20215 जनवरी 2022

IBPS PO Prelims Result 2025: ऐसे चेक करें रिजल्ट 

  • परिणाम देखने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करें:
  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाएं. 
  • होमपेज पर दिए गए IBPS PO Prelims Result 2025 लिंक पर क्लिक करें. 
  • अब अपनी लॉगिन डिटेल्स (यूजर आईडी और पासवर्ड) दर्ज करें. 
  • इसके बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें. 
  • स्क्रीन पर आपका IBPS PO प्रीलिम्स रिजल्ट 2025 दिख जाएगा. 
  • रिजल्ट का स्कोरकार्ड डाउनलोड करें और भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें. 

यह भी पढ़ें- Graduates के लिए सुनहरा मौका, 368 पदों पर निकली जबरदस्त भर्ती 

विज्ञापन
Shambhavi Shivani

लेखक के बारे में

By Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola