IBPS Clerk भर्ती का रिजल्ट जारी, यहां डायरेक्ट लिंक से करें चेक

Published by : Ravi Mallick Updated At : 20 Nov 2025 6:38 PM

विज्ञापन

IBPS Clerk Result 2025 चेक करते स्टूडेंट्स की सांकेतिक फोटो (AI Generated)

IBPS Clerk Result 2025 DECLARED: आईबीपीएस क्लर्क भर्ती प्रीलिम्स परीक्षा में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स का इंतजार खत्म हो गया है. इस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सेलेक्शन (IBPS) की तरफ से क्लर्क भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी हो गया है. इस वैकेंसी के माध्यम से कुल 15684 पदों पर भर्तियां होनी हैं.

विज्ञापन

IBPS Clerk Result 2025 DECLARED: आईबीपीएस क्लर्क भर्ती प्रीलिम्स परीक्षा 2025 में शामिल हुए लाखों कैंडिडेट्स का इंतजार अब खत्म हो चुका है. इस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सेलेक्शन यानी IBPS की तरफ से क्लर्क भर्ती प्रीलिम्स (IBPS Clerk Prelims Exam 2025) का रिजल्ट आधिकारिक रूप से जारी कर दिया गया है. कैंडिडेट्स अपना रिजल्ट देखने के लिए सीधे IBPS की ऑफिशियल वेबसाइट ibps.in पर जाकर लॉगिन कर सकते हैं. इस वैकेंसी के जरिए कुल 15684 क्लर्क पदों पर भर्तियां की जानी हैं.

इस वैकेंसी के लिए आवेदन प्रक्रिया 1 अगस्त 2025 को शुरू हुई थी. इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडे्स को 28 अगस्त 2025 तक का समय मिला था. इसके लिए प्रीलिम्स परीक्षा का आयोजन अक्टूबर 2025 में हुआ था. प्रीलिम्स में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं. रिजल्ट चेक करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट- ibps.in पर जाना होगा.

IBPS Clerk Result 2025 ऐसे करें चेक

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट ibps.in खोलें.
  • होमपेज पर CRP Clerks Result 2025 का लिंक खोजें और उस पर क्लिक करें.
  • अपनी Registration Number और Password या Date of Birth भरकर लॉगिन करें.
  • लॉगिन होते ही आपका IBPS Clerk Prelims Result स्क्रीन पर दिखाई देगा.
  • स्कोरकार्ड डाउनलोड करें और भविष्य के लिए इसका प्रिंट निकालकर रख लें.

IBPS Clerk Prelims Result 2025 Check Here

कितनी होगी सैलरी?

रिजल्ट चेक करने के बाद अब उम्मीदवारों को मेन्स परीक्षा की तैयारी पर ध्यान देना चाहिए. प्रीलिम्स पास करना सिर्फ पहला चरण है. मेन्स परीक्षा में क्वांट. रीजनिंग. जनरल अवेयरनेस और कंप्यूटर नॉलेज जैसे सेक्शन शामिल होंगे. कटऑफ भी ज्यादा रहती है. इसलिए अभी से रणनीति बनाएं और रेगुलर प्रैक्टिस शुरू कर दें.

इस बार IBPS ने क्लर्क पदों के लिए कुल 15684 वैकेंसी निकाली है. यह संख्या काफी बड़ी है. इसलिए योग्य उम्मीदवारों के लिए सरकारी बैंक में नौकरी पाने का सुनहरा मौका है. क्लर्क पद पर चयनित होने के बाद ट्रेनिंग पीरियड में 18,000 से 21,000 रुपये तक स्टाइपेंड मिलता है. ट्रेनिंग के बाद सैलरी 24,050 रुपये से 64,480 रुपये तक पहुंच सकती है. यानी बैंकिंग सेक्टर में स्थिर और अच्छी कमाई की शुरुआत.

ये भी पढ़ें: बैंक ऑफ बड़ौदा ने मांगे अप्रेंटिस के 2700 पदों पर आवेदन

विज्ञापन
Ravi Mallick

लेखक के बारे में

By Ravi Mallick

रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola