IB SA Answer Key: IB SA परीक्षा की आंसर की जारी, mha.gov.in पर देखें रिजल्ट

Published by : Shambhavi Shivani Updated At : 04 Oct 2025 1:15 PM

विज्ञापन

आईबी एसए आंसर की आउट (प्रतीकात्मक तस्वीर, फोटो क्रेडिट-फ्रीपिक)

IB SA Answer Key 2025: इंटेलिजेंस ब्यूरो सिक्योरिटी असिस्टेंट भर्ती परीक्षा का आयोजन 29 सितंबर और 30 सितंबर को किया गया गया था. इस परीक्षा के लिए आंसर की जारी कर दी गई है. आंसर की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं.

विज्ञापन

IB SA Answer Key 2025: इंटेलिजेंस ब्यूरो सिक्योरिटी असिस्टेंट भर्ती परीक्षा की आंसर की जारी कर दी गई है. इस परीक्षा का आयोजन 29 सितंबर और 30 सितंबर को किया गया गया था. वहीं अब आंसर की जारी कर दी गई है. इसे देखने के लिए आधिकारिक वेबसाइट mha.gov.in पर जाएं. 

विभिन्न पदों पर होगी भर्ती 

इस भर्ती परीक्षा के जरिए IB में स्कियोरिटी असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव के 4987 पद भरे जाएंगे. रिक्तियों में 2471 पद अनारक्षित हैं, 1015 पद ओबीसी, 501 ईडब्ल्यूएस, 574 एससी और 426 एसटी वर्ग के लिए आरक्षित हैं. 

आंसर की देखने के लिए इन डिटेल्स की पड़ेगी जरूरत 

IB SA परीक्षा की आंसर की आधिकारिक वेबसाइट mha.gov.in पर देख सकते हैं. आंसर की चेक करने के लिए आपको रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड जैसी जानकारी की जरूरत पड़ेगी. 

IB SA Answer Key 2025: ऐसे डाउनलोड करें आंसर की 

  • आंसर-की जारी होने के बाद आप इन्हें नीचे बताए गए स्टेप्स के माध्यम से देख सकते हैं- 
  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट mha.gov.inपर जाएं.
  • यहां होमपेज पर IB Security Assistant Answer Key 2025 Download Link पर क्लिक करें. 
  • अब लॉगिन करने के लिए डिटेल्स जैसे कि रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड भरें. 
  • सबमिट करते ही आंसर की आपके स्क्रीन पर आ जाएगी. 

यहां आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह टियर 1 की परीक्षा के लिए आंसर की जारी की गई है. दरअसल, IB SA की परीक्षा दो फेज में होगी, टियर 1 और टियर 2. यह एक क्वालिफाइंग टेस्ट है. 

यह भी पढ़ें- RRB NTPC CBT 2 City Slip 2025: रेलवे एनटीपीसी सीबीटी 2 सिटी स्लिप जारी, Admit Card पर है ये अपडेट

विज्ञापन
Shambhavi Shivani

लेखक के बारे में

By Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola