IB ACIO Result 2025 OUT soon: इंटेलिजेंस ब्यूरो का रिजल्ट जल्द होगा जारी, देखें टियर 2 का पैटर्न
Published by : Ravi Mallick Updated At : 03 Oct 2025 12:32 PM
IB ACIO Result 2025 OUT (सांकेतिक फोटो)
IB ACIO Result 2025: इंटेलिजेंस ब्यूरो में एसिस्टेंट सेंट्रल इंटेलिजेंस ऑफिसर (IB ACIO) भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी होने वाला है. रिजल्ट की घोषणा गृह मंत्रालय की तरफ से की जाती है. इसमें शामिल होने वाले कैंडिडेट्स अपना रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट mha.gov.in पर चेक कर सकते हैं.
IB ACIO Result 2025: गृह मंत्रालय की तरफ से इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) में असिस्टेंट सेंट्रल इंटेलिजेंस ऑफिसर (ACIO) के पदों पर भर्तियां की जाती हैं. इस पद के लिए आयोजित परीक्षा का रिजल्ट जारी होने वाला है. इसमें शामिल होने वाले कैंडिडेट्स अपना रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट mha.gov.in पर जाकर चेक कर सकेंगे. बता दें कि लिखित परीक्षा के रिजल्ट के बाद सेलेक्टेड कैंडिडेट्स को टियर 2 यानी वर्णनात्मक परीक्षा में शामिल होना होगा.
IB ACIO परीक्षा देशभर में 16, 17 और 18 सितंबर 2025 को आयोजित की गई थी. इस भर्ती के लिए टियर 1 की परीक्षा में जनरल अवेयरनेस, क्वॉटिटेटिव एप्टीट्यूड, लॉजिकल रीजनिंग, इंग्लिश और जनरल स्टडीज के सवाल पूछे गए थे. इस परीक्षा मे शामिल होने वाले कैंडिडेट्स नीचे दिए स्टेप्स से रिजल्ट चेक कर सकेंगे.
IB ACIO Result 2025: ऐसे करें चेक
- रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले mha.gov.in की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं.
- होमपेज पर उपलब्ध IB ACIO 2025 Result लिंक पर क्लिक करें.
- नया पेज खुलेगा, इसमें अपने रोल नंबर और डेट ऑफ बर्थ या पासवर्ड दर्ज करें.
- सबमिट बटन पर क्लिक करते ही स्क्रीन पर आपका रिजल्ट दिखाई देगा.
- इसे डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंट आउट निकाल लें.
वैकेंसी डिटेल्स
इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) की इस भर्ती प्रक्रिया के तहत असिस्टेंट सेंट्रल इंटेलिजेंस ऑफिसर ग्रेड 2 के कुल 3717 पदों पर नियुक्ति होगी. इनमें 1537 पद जनरल कैटेगरी, 442 पद आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग, 946 पद अन्य पिछड़ा वर्ग, 566 पद अनुसूचित जाति और 226 पद अनुसूचित जनजाति के लिए निर्धारित हैं.
टियर 2 और इंटरव्यू
चयन प्रक्रिया तीन चरणों में होगी. पहला चरण टियर-1 है जिसमें उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा देनी होगी. टियर-1 पास करने वाले अभ्यर्थियों को टियर-2 में बैठने का मौका मिलेगा. टियर-2 एक वर्णनात्मक परीक्षा है जो 50 अंकों की होगी. इसमें निबंध लेखन 30 अंकों का और अंग्रेजी समझ व संक्षेप लेखन 20 अंकों का होगा. आखिरी चरण टियर-3 है जो इंटरव्यू होगा और इसके 100 अंक निर्धारित हैं.
यह भी पढ़ें: क्या है IELTS परीक्षा, सफल होने पर मिलता है विदेश जाने का अवसर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ravi Mallick
रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










