HTET Result: हरियाणा टीईटी परीक्षा का रिजल्ट हुआ जारी, सिर्फ 14% हुए पास 

Published by : Shambhavi Shivani Updated At : 10 Nov 2025 2:04 PM

विज्ञापन

HTET रिजल्ट (प्रतीकात्मक तस्वीर)

HTET Result Out: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (BSEH) की ओर से हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा (HTET) का रिजल्ट जारी कर दिया गया है. इस बार कुल 14 प्रतिशत कैंडिडेट्स इस परीक्षा में पास हुए हैं. रिजल्ट कहां और कैसे देखें, इसके लिए पढ़ें पूरी खबर.

विज्ञापन

HTET Result Out: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (BSEH) की ओर से हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा (HTET) का रिजल्ट जारी कर दिया गया है. हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा में करीब 47 हजार कैंडिडेट्स पास हुए हैं. इस बार का Passing Percentage 14 प्रतिशत रहा. रिजल्ट कैसे और कहां देखें, ये जानने के लिए पूरी खबर पढ़ें. 

इन डिटेल्स की मदद से देखें रिजल्ट 

ऐसे कैंडिडेट्स जो हरियाणा शिक्षक पात्रता (Haryana TET Exam) परीक्षा में शामिल हुए थे, वे ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं, जिसका पता है bseh.org.in. रोल नंबर और डेट ऑफ बर्थ जैसी जरूरी जानकारी के मदद से आप अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं. 

HTET Result Steps To Check: कैसे देखें परिणाम? 

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट bseh.org.in पर जाएं. 
  • यहां होमपेज पर रिजल्ट वाले लिंक पर क्लिक करें. 
  • अब लेवल -1 या लेवल-2 या लेवल-3 के विकल्प को चुनें.
  • इसके बाद क्रेडेंशियल्स डालें.
  • इतना करते ही रिजल्ट वाला पीडीएफ आपके स्क्रीन पर खुल जाएगा.
  • इसे डाउनलोड कर लें और इसका प्रिंटआउट निकाल लें. 

Haryana TET Result: कैसा रहा इस बार का परिणाम?

लेवल 1 (PRT) परीक्षा: 16.2 प्रतिशत उम्मीदवार पास हुए
लेवल 2 (TGT) परीक्षा: 16.4 प्रतिशत उम्मीदवार पास हुए
लेवल 3 (PGT) परीक्षा: 9.6 प्रतिशत उम्मीदवार पास हुए

Haryana TET Exam Date: कब हुई थी परीक्षा?

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (BSEH) की ओर से हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा (HTET) का आयोजन 30 जुलाई 2025 और 31 जुलाई 2025 को किया गया था. इस परीक्षा में करीब 3 लाख कैंडिडेट्स शामिल हुए थे.

यह भी पढ़ें- WBP Constable Admit Card Out: पुलिस कांस्टेबल लिखित परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें Download

विज्ञापन
Shambhavi Shivani

लेखक के बारे में

By Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola