36.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

लेटेस्ट वीडियो

GATE Result 2025: गेट परीक्षा का रिजल्ट यहां करें चेक, जानें कितना हो सकता है कट ऑफ

IIT रुड़की जल्द जारी करने वाला है GATE 2025 का परिणाम, यहां देखें कितना हो सकता है इस साल का कट ऑफ और अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां.

Audio Book

ऑडियो सुनें

GATE Result 2025: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) रुड़की आज 19 मार्च को GATE 2025 के नतीजे घोषित करेगा. परिणाम घोषित होने पर, उम्मीदवार GOAPS पोर्टल gate2025.iitr.ac.in पर लॉग इन करके नीचे दिए गए आसान स्टेप्स से अपने ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE) परीक्षा के नतीजे देख सकते हैं. IIT रुड़की ने अब तक सिर्फ परिणाम की तारीख साझा की है. सूचना बुलेटिन में परिणाम कब जारी होगा इसके समय की जानकारी नहीं दी गई है. ऐसे में यहां देखें रिजल्ट डाउनलोड करने का आसान तरीका साथ ही एक्सपेक्टेड कट-ऑफ. रिजल्ट के काॅपी पर, उम्मीदवारों को उनके स्कोर, योग्यता (पास/फेल) की स्थिति, विषय और श्रेणी के लिए कट-ऑफ अंक और अन्य विवरण मिलेंगे. GATE 2025 के परिणामों की जांच करने के लिए, उन्हें पासवर्ड के साथ नामांकन आईडी/ईमेल पते का उपयोग करना होगा.

कैसे डाउनलोड करें GATE 2025 का परिणाम ?

1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट gate2025.iitr.ac.in पर जाएं.
2. होम पेज पर आपको GOAPS 2025 आवेदक पोर्टल का लिंक दिखेगा, उसपर क्लिक करें.
3. अपने लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें.
4. आपका परिणाम आपके स्क्रीन पर आ जाएगा, चेक करने के बाद उसे डाउनलोड कर लें.

कब जारी हुआ था GATE 2025 का आंसर की ?

GATE 2025 परीक्षा की प्रोविजनल आंसर की 27 फरवरी को जारी की गई थी और ऑब्जेक्शन विंडो 1 मार्च को बंद हो गई थी. परिणाम के साथ अंतिम उत्तर कुंजी अपेक्षित है.

कब हुई थी GATE 2025 की परीक्षा ?

GATE 2025 परीक्षा का आयोजन 1, 2, 15 और 16 फरवरी को कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में किया गया था. परीक्षा दो सत्रों में आयोजित की गई थी – सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक और दोपहर का सत्र दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक.

GATE 2024 का परिणाम कब जारी हुआ था ?

IIT रुड़की द्वारा जारी आधिकारिक शेड्यूल के अनुसार, GATE 2025 का रिजल्ट 19 मार्च को जारी किया जाएगा. हालांकि, रिजल्ट जारी होने का समय अभी घोषित नहीं किया गया है. पिछले साल, रिजल्ट 16 मार्च को शाम 5:30 से 5:45 बजे के बीच जारी किए गए थे.

कितना हो सकता है GATE 2025 का कट ऑफ ?

GATE पेपर कोडसामान्यOBC/EWSSC/ST/PwD
एयरोस्पेस इंजीनियरिंग34.328.923.1
कृषि इंजीनियरिंग2623.517
आर्किटेक्चर और प्लानिंग42.538.528.6
बायोमेडिकल इंजीनियरिंग2623.717.5
बायोटेक्नोलॉजी39.93626.9
सिविल इंजीनियरिंग29.326.419.8
केमिकल इंजीनियरिंग2723.617.6
कंप्यूटर साइंस और आईटी27.624.818.7
केमिस्ट्री25.522.616.9
डेटा साइंस और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस38.233.324.8
इलेक्ट्रॉनिक्स और कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग2622.717.7
इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग25.623.718.1
एनवायरनमेंटल साइंस और इंजीनियरिंग37.934.526.1
इकोलॉजी और एवोल्यूशन35.432.123.7
जियोमैटिक्स इंजीनियरिंग41.236.728.2
भूविज्ञान और भूभौतिकी4237.828
गणित2522.716.6
मैकेनिकल इंजीनियरिंग28.626.420
माइनिंग इंजीनियरिंग2623.517.9
मेटलर्जिकल इंजीनियरिंग4237.628.3
नेवल आर्किटेक्चर और मरीन इंजीनियरिंग26.123.517.6
पेट्रोलियम इंजीनियरिंग42.638.628.6
फिजिक्स3330.122.5
प्रोडक्शन और इंडस्ट्रियल इंजीनियरिंग31.528.621.5
स्टैटिस्टिक्स26.623.918.4
टेक्सटाइल इंजीनियरिंग28.125.218.6
इंजीनियरिंग साइंसेज37.133.525.1
ह्यूमैनिटीज और सोशल साइंसेज (इकोनॉमिक्स)3733.525.3
ह्यूमैनिटीज और सोशल साइंसेज (अंग्रेजी)4743.531
ह्यूमैनिटीज और सोशल साइंसेज (लिंग्विस्टिक्स)49.744.633.2
ह्यूमैनिटीज और सोशल साइंसेज (फिलॉसफी)39.335.426.5
ह्यूमैनिटीज और सोशल साइंसेज (साइकोलॉजी)52.732.425
ह्यूमैनिटीज और सोशल साइंसेज (सोशियोलॉजी)3632.528
लाइफ साइंसेज29.326.620.2

यह संभावित कटऑफ अंक GATE 2025 के लिए अनुमानित हैं और आधिकारिक कटऑफ में बदलाव हो सकता है.

Also Read: Bihar Police Constable Bharti 2025: बिहार पुलिस में भर्ती का सपना होगा पूरा, अपनाएं ये आसान तैयारी के टिप्स

Also Read: Success Story: पिता बस ड्राइवर, बेटी ने IAS बन दिया ‘सम्मान’… इमोशनल कर देगी सफलता की ये कहानी

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

संबंधित ख़बरें

Trending News

जरूर पढ़ें

वायरल खबरें

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel