ePaper

CUET UG 2025 Answer Key OUT: सीयूईटी यूजी आंसर-की जारी, इस समय आएगा रिजल्ट

Updated at : 02 Jul 2025 7:44 AM (IST)
विज्ञापन
WBJEE 2025 Result Date

WBJEE 2025 Result Date

CUET UG 2025 Answer Key OUT: CUET UG 2025 की आंसर-की ऑफिशियली जारी कर दी गई है. जिन छात्रों ने परीक्षा दी थी, वे अब अपने संभावित नंबर चेक कर सकते हैं. इसके साथ ही रिजल्ट को लेकर भी बड़ा अपडेट सामने आया है. उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं और आपत्तियां भी दर्ज कर सकते हैं.

विज्ञापन

CUET UG 2025 Result: अगर आपने CUET UG 2025 परीक्षा दी है, तो अब आपके रिजल्ट का इंतजार बहुत जल्द खत्म होने वाला है. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने CUET UG 2025 Answer Key OUT कर दी है. जल्द ही CUET UG 2025 का परिणाम जारी किया जाएगा. परीक्षा मई-जून 2025 के बीच आयोजित की गई थी और अब फाइनल आंसर की के आधार पर रिजल्ट तैयार किया जा रहा है. यहां आप रिजल्ट चेक करने के बारे में देखें.

CUET UG 2025 Answer Key OUT

NTA ने CUET UG 2025 Answer Key OUT करने के बाद CUET UG 2025 के परिणाम घोषित की तैयारी कर ली है. उम्मीद की जा रही है कि जुलाई के पहले सप्ताह में रिजल्ट जारी हो सकता है. रिजल्ट CUET की आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर जारी होगा.

रिजल्ट में क्या-क्या होगा?

रिजल्ट के साथ NTA द्वारा ये डिटेल भी दी जाएंगी:

  • विषयवार टॉपर्स के नाम
  • अभ्यर्थियों के अंक
  • फाइनल आंसर की
  • योग्यता की स्थिति (Qualified/Not Qualified)

ऐसे चेक करें CUET UG 2025 Result

  • CUET की वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर जाएं.
  • “CUET UG Result 2025” लिंक पर क्लिक करें.
  • अपना आवेदन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें.
  • स्क्रीन पर रिजल्ट दिखाई देगा.
  • रिजल्ट को डाउनलोड करें और सेव करके रखें.

आंसर-की पर क्या हुआ?

NTA ने पहले प्रोविजनल आंसर की जारी की थी और 20 जून 2025 तक आपत्तियां मंगाई गई थीं. हर आपत्ति पर 200 शुल्क लिया गया था. अब विशेषज्ञों की टीम उन आपत्तियों की समीक्षा कर चुकी है. सही पाई गई आपत्तियों के आधार पर फाइनल आंसर की तैयार की जाएगी और उसी आधार पर परिणाम घोषित किया जाएगा.

यह भी पढ़ें- SSC JE 2025: एसएससी जेई भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, जानिए कैसे करें आवेदन और क्या है पूरी प्रक्रिया

इसे भी पढ़ें- How to Choose BTech Branch 2025: बीटेक में सही ब्रांच कैसे चुने? Admission से पहले 100 बार सोचते हैं छात्र

विज्ञापन
Shubham

लेखक के बारे में

By Shubham

प्रभात खबर डिजिटल में सीख रहे हैं...Shubham की स्कूल की शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं से लेकर रोजगार से जुड़ी खबरों पर अच्छी पकड़ है। प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए करंट अफेयर्स के अलावा एजुकेशन न्यूज, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स और बोर्ड एग्जाम/रिजल्ट से जुड़ी खबरों को लोगों तक पहुंचाने का प्रयास करते हैं। शुभम को कुल 5 वर्षों का अनुभव है और वह पूर्व में स्टडी अब्राॅड प्लेटफाॅर्म LeverageEdu और दैनिक जागरण (Dainik Jagran) में कंटेंट क्रिएटर/डेवलपर रहे चुके हैं। शुभम से shubham@prabhatkhabar.in और 9721551782 पर कॉन्टैक्ट किया जा सकता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola