CBSE Class 10 Compartment Result 2025: सीबीएसई क्लास 10वीं का कंपार्टमेंट का रिजल्ट, cbse.gov.in करें चेक
Published by : Ravi Mallick Updated At : 04 Aug 2025 3:54 PM
CBSE 10th Supplementary Result 2025
CBSE Class 10 Compartment Result 2025: सीबीएसई बोर्ड कक्षा 10वीं कंपार्टमेंट परीक्षा के नतीजे का ऐलान कर कभी भी कर सकता है. रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in, cbse.nic.in, cbse.gov.in पर जाकर अपना स्कोरकार्ड चेक कर सकेंगे. रिजल्ट चेक करने के लिए अपना रोल नंबर व डेट ऑफ बर्थ दर्ज करना होगा.
CBSE Class 10 Compartment Result 2025: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन की तरफ से कक्षा 10वीं के लिए कंपार्टमेंट का रिजल्ट जारी होने वाला है. रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in, cbse.nic.in, cbse.gov.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं. रिजल्ट चेक करने के लिए अपना रोल नंबर व डेट ऑफ बर्थ दर्ज करना होगा.
CBSE Class 10 Compartment परीक्षा कब हुई?
सीबीएसई 10वीं कंपार्टमेंट परीक्षा 15 जुलाई से 22 जुलाई 2025 के बीच आयोजित की गई थी. अधिकतर परीक्षाएं सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक चलीं. हालांकि कुछ विषयों की परीक्षा दो घंटे यानी सुबह 10:30 से दोपहर 12:30 तक आयोजित की गई. परीक्षा सफलतापूर्वक आयोजित हुई और अब सभी छात्र-छात्राएं बेसब्री से रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं. रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र नीचे दिए स्टेप्स से स्कोरकार्ड चेक कर सकेंगे.
CBSE Class 10th Compartment Result ऐसे करें चेक
- सबसे पहले cbseresults.nic.in या cbse.gov.in वेबसाइट पर जाएं.
- होमपेज पर ‘CBSE Class 10 Compartment Result 2025’ लिंक पर क्लिक करें.
- नया पेज खुलने पर अपना रोल नंबर, डेट ऑफ बर्थ और स्कूल नंबर दर्ज करें.
- ‘Submit’ बटन पर क्लिक करें.
- आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा, जिसे आप डाउनलोड कर सकते हैं और प्रिंट भी ले सकते हैं.
कितने मार्क्स पर होंगे पास?
सीबीएसई के नियमों के अनुसार, कंपार्टमेंट परीक्षा में पास होने के लिए छात्रों को संबंधित विषय में कम से कम 33 प्रतिशत अंक लाने होंगे. यदि छात्र को निर्धारित प्रतिशत से कम अंक प्राप्त होते हैं, तो उन्हें उस विषय में फेल माना जाएगा. छात्रों को सलाह दी जाती है कि रिजल्ट जारी होते ही तुरंत अपना स्कोर चेक करें और आवश्यक कार्रवाई करें.
यह भी पढ़ें: 50000 कैदी हों या शरणार्थी छात्र, सबके लिए मसीहा बनी 17 साल की मन्नत, ग्लोबल स्टूडेंट प्राइज में चयन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ravi Mallick
रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










