CAT 2025 Result OUT: कैट एग्जाम का रिजल्ट जारी, 26 स्टूडेंट्स को 99.9 परसेंटाइल
Published by : Ravi Mallick Updated At : 24 Dec 2025 5:11 PM
CAT 2025 Result OUT
CAT 2025 Result OUT: देश के टॉप मैनेजमेंट कॉलेज में एडमिशन के लिए आयोजित होने वाली कैट 2025 का रिजल्ट जारी हो गया है. इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट कोझिकोड (IIM Kozhikode) की तरफ से कैट एग्जाम का रिजल्ट जारी हुआ है. इस परीक्षा में 26 छात्रों को 99.9 परसेंटाइल मिला है.
CAT 2025 Result OUT: देश के टॉप मैनेजमेंट कॉलेज में एडमिशन के लिए आयोजित होने वाली कैट 2025 का रिजल्ट जारी हो गया है. इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट कोझिकोड (IIM Kozhikode) की तरफ से कैट एग्जाम का रिजल्ट जारी हुआ है. इस परीक्षा में 26 छात्रों को 99.9 परसेंटाइल मिला है.
CAT परीक्षा में 99.8 परसेंटाइल हासिल करने वाले उम्मीदवारों की संख्या 99.99 परसेंटाइल वालों के बराबर रही. दोनों ही मामलों में कुल 26 कैंडिडेट्स ने यह स्कोर हासिल किया. इनमें से 21 उम्मीदवार पुरुष थे, जबकि 5 उम्मीदवार महिलाएं थीं. यानी टॉप परसेंटाइल पाने वालों में पुरुषों की संख्या ज्यादा रही, लेकिन महिला उम्मीदवारों की मौजूदगी भी देखने को मिली.
CAT 2025 Result ऐसे करें चेक
- सबसे पहले IIM CAT की ऑफिशियल वेबसाइट iimcat.ac.in पर जाएं.
- होमपेज पर दिए गए CAT Result 2025 लिंक पर क्लिक करें.
- अब एक नया लॉगिन पेज खुलेगा, जहां अपनी User ID और Password दर्ज करें.
- सभी डिटेल्स भरने के बाद Submit बटन पर क्लिक करें.
- स्क्रीन पर आपका CAT 2025 स्कोरकार्ड दिखाई देगा.
- स्कोरकार्ड को ध्यान से चेक करें और PDF डाउनलोड कर लें.
- भविष्य की एडमिशन प्रक्रिया के लिए इसका प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रखें.
CAT 2025 Result Link Check Here
CAT 2025 Result Gender Wise
कुल 2.95 लाख रजिस्टर्ड उम्मीदवारों में से 1.10 लाख महिलाएं थीं, जबकि 1.85 लाख पुरुष उम्मीदवार परीक्षा के लिए पंजीकृत थे. इसके अलावा 9 ट्रांसजेंडर उम्मीदवारों ने भी CAT परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था. यह आंकड़े बताते हैं कि परीक्षा में सभी वर्गों की भागीदारी देखने को मिली.
यह भी पढ़ें: CAT 2025 Result OUT Live: जारी हुआ कैट एग्जाम का रिजल्ट, सबसे पहले यहां करें चेक
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ravi Mallick
रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










