बिहार में मोटर व्हिकल इंस्पेक्टर का फाइनल रिजल्ट जारी, मुन्ना कुमार को रैंक 1

Published by :Ravi Mallick
Published at :28 Jan 2026 11:26 PM (IST)
विज्ञापन
BPSC MVI Final Result 2026

BPSC MVI Final Result 2026 सांकेतिक फोटो

BPSC MVI Final Result 2026: बिहार में मोटर व्हिकल इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स का इंतजार खत्म हो गया है. बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन (BPSC) की तरफ से इस परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया गया है. इस परीक्षा में मुन्ना कुमार को रैंक 1 प्राप्त हुआ है.

विज्ञापन

BPSC MVI Final Result 2026: बिहार में मोटर व्हिकल इंस्पेक्टर बनने का सपना देख रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर सामने आई है. बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन यानी BPSC ने MVI Final Result 2026 जारी कर दिया है. लंबे समय से रिजल्ट का इंतजार कर रहे कैंडिडेट्स अब राहत महसूस कर सकते हैं. इस भर्ती परीक्षा में मुन्ना कुमार ने रैंक 1 हासिल कर टॉप किया है.

BPSC मोटर व्हिकल इंस्पेक्टर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 10 जून 2025 से शुरू हुई थी. उम्मीदवारों को आवेदन करने के लिए 3 जुलाई 2025 तक का समय दिया गया था. इसके बाद परीक्षा और अन्य चरण पूरे होने के बाद अब जाकर फाइनल रिजल्ट जारी किया गया है. इस भर्ती के जरिए बिहार में कुल 28 पदों पर नियुक्ति की जाएगी.

ऐसे चेक करें BPSC MVI Final Result 2026

  • सबसे पहले BPSC की ऑफिशियल वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाएं.
  • होमपेज पर BPSC MVI Final Result 2026 से जुड़ा लिंक खोजें.
  • रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें.
  • स्क्रीन पर PDF फाइल खुलेगी.
  • इस PDF में अपना रोल नंबर या नाम सर्च करें.
  • रिजल्ट को डाउनलोड कर लें और भविष्य के लिए सेव कर लें.

BPSC MVI Final Result 2026 Check Here

जारी हुई टॉपर्स लिस्ट

रोल नंबरनाममेरिट क्रमलिंग
410345मुन्ना कुमार1पुरुष
411261अंकित2पुरुष
410740राजेश कुमार3पुरुष
412548किशन कुमार यादव4पुरुष
412205राकेश कुमार राज5पुरुष
411150श्रीकांत कुमार6पुरुष
410749प्रमित कुमार7पुरुष
410738आशुतोष कुमार भगत8पुरुष
412569आकाश कुमार9पुरुष
412422मयंक मणि10पुरुष

BPSC ने सिर्फ फाइनल रिजल्ट ही नहीं, बल्कि टॉपर्स की लिस्ट भी जारी कर दी है. इस लिस्ट में मुन्ना कुमार ने पहला स्थान हासिल किया है. टॉपर्स की लिस्ट से यह साफ हो गया है कि किस कैंडिडेट ने कितनी रैंक हासिल की है. इससे बाकी उम्मीदवारों को भी अपनी परफॉर्मेंस समझने में मदद मिल रही है.

यह भी पढ़ें: स्टार्टअप करना है तो 2026 बन सकता है गेमचेंजर! Budget से हैं बड़ी उम्मीदें

विज्ञापन
Ravi Mallick

लेखक के बारे में

By Ravi Mallick

रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन