Bihar Board 10th Toppers Prize: 2 लाख का इनाम और लैपटॉप, देखें बिहार बोर्ड टॉपर्स को क्या मिलेगा
Published by : Ravi Mallick Updated At : 29 Mar 2026 3:25 PM
स्कूल स्टूडेंटस की सांकेतिक फोटो (AI Generated)
Bihar Board 10th Toppers Prize 2026: बिहार बोर्ड 10वीं की परीक्षा में इस साल 15 लाख से ज्यादा शामिल हुए थे. बिहार स्कूल एग्जाम बोर्ड (BSEB) की तरफ से रिजल्ट के साथ-साथ टॉपर्स की लिस्ट भी जारी होती हैं. टॉपर्स को बिहार बोर्ड और राज्य सरकार की तरफ से इनाम भी दिया जाता है. ऐसे में आइए जानते हैं बिहार बोर्ड टॉपर्स लिस्ट में नाम आने पर क्या-क्या मिलता है.
Bihar Board 10th Toppers Prize: बिहार बोर्ड मैट्रिक के रिजल्ट के साथ-साथ टॉपर्स की लिस्ट भी जारी करेगा. बिहार सरकार और शिक्षा विभाग बोर्ड एग्जाम में टॉपर करने वाले छात्रों के लिए इनाम की घोषणा करती है. हर साल टॉप 10 स्टूडेंट्स को कैश प्राइज दिए जाते हैं. आइए जानते हैं मेधावी छात्रों क्या-क्या मिलता है.
Bihar Board 10th Toppers Prize: कितना मिलता है इनाम?
पिछले साल के आंकड़ों के अनुसार बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में कुल 15,58,077 छात्र पास हुए थे, जिनमें 7,52,685 लड़के और 8,05,392 लड़कियां शामिल थीं. डिवीजन के अनुसार देखें तो प्रथम श्रेणी से 4,70,845 छात्र पास हुए, जिनमें 2,53,754 लड़के और 2,17,091 लड़कियां थीं.
वहीं द्वितीय श्रेणी से 4,84,012 छात्र पास हुए, जिनमें 2,29,958 लड़के और 2,54,054 लड़कियां शामिल थीं. इसके अलावा तृतीय श्रेणी से 3,07,792 छात्र सफल हुए, जिनमें 1,38,144 लड़के और 1,69,648 लड़कियां शामिल थीं.
Bihar Board हर साल टॉप करने वाले छात्रों को प्रोत्साहित करने के लिए नकद इनाम और गैजेट्स देता है. पिछले साल टॉपर्स को मिलने वाले पुरस्कार इस प्रकार थे-
| स्थान | पुरस्कार |
|---|---|
| पहला स्थान | 2 लाख रुपये नकद, लैपटॉप, किंडल और प्रशस्ति पत्र |
| दूसरा स्थान | 1.5 लाख रुपये नकद, लैपटॉप और सम्मान पत्र |
| तीसरा स्थान | 1 लाख रुपये नकद और टैबलेट |
| टॉप 10 में शामिल अन्य छात्र | स्मार्टफोन, स्टेशनरी किट और विशेष प्रमाण पत्र |
जो छात्र टॉपर्स की लिस्ट में में चौथे से दसवें स्थान के बीच रहते हैं उन्हें भी कैश प्राइज मिलता है. इन छात्रों को 20,000 रुपये से 30,000 रुपये की प्रोत्साहन राशि और लैपटॉप मिलता है.
बिहार बोर्ड पिछले साल के टॉपर्स की लिस्ट
पिछले साल Bihar Board 10वीं में समस्तीपुर की साक्षी ने 97.8% अंक लाकर किया टाॅप था. पिछले साल 10वीं में कुल 82.11 प्रतिशत स्टूडेंट्स पास हुए थे.
| रैंक | प्रतिशत | छात्र का नाम |
|---|---|---|
| 1 | 97.8% | साक्षी कुमारी |
| 1 | 97.8% | अंशु कुमारी |
| 1 | 97.8% | रंजन वर्मा |
| 2 | 97.6% | पुनीत कुमार सिंह |
| 2 | 97.6% | सचिन कुमार |
| 2 | 97.6% | प्रियांशु राज |
| 3 | 97.4% | मोहित कुमार |
यह भी पढ़ें: बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट सबसे पहले यहां चेक करें
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ravi Mallick
रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










