बिहार बोर्ड 10वीं के टॉपर्स होंगे मालामाल, जानें कैश प्राइज के साथ क्या-क्या मिलेगा

स्टूडेंट की सांकेतिक फोटो (Freepik AI Generated)
Bihar Board 10th Result 2026: बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट आज यानी 28 मार्च 2026 जारी हो सकता है. इसमें टॉप करने वाले स्टूडेंट्स को BSEB की तरफ से प्राइज, कैश और अन्य कई सुविधाएं भी दी जाती है. टॉप 10 तक के छात्रों को अलग-अलग कैश प्राइज दिया जाता है.
Bihar Board 10th Result 2026: हर साल जब बिहार बोर्ड 10वीं (मैट्रिक) का रिजल्ट आता है, तो सबसे ज्यादा चर्चा टॉपर्स की होती है. टॉप करने वाले छात्रों को सिर्फ नाम और पहचान ही नहीं मिलती, बल्कि सरकार और बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) की तरफ से उन्हें कई इनाम भी दिए जाते हैं. बिहार बोर्ड टॉपर्स को सरकार की ओर से प्राइज, लैपटॉप,स्कॉलरशिप और कई अन्य सुविधाएं भी दी जाती हैं. आइए जानते हैं कि बिहार बोर्ड (Bihar Board 10th Result 2026) के मैट्रिक टॉपर्स को क्या-क्या इनाम और फायदे मिलते हैं.
Bihar Board 10th Result 2026: मैट्रिक टॉपर्स को मिलेने वाले मुख्य इनाम
बिहार बोर्ड के मैट्रिक टॉपर्स को कई तरह के प्राइज मिलते हैं, जैसे-
1. नकद पुरस्कार (Cash Prize)
प्रथम स्थान (Rank 1): लगभग 2 लाख
द्वितीय स्थान (Rank 2): लगभग 1.5 लाख
तृतीय स्थान (Rank 3): लगभग 1 लाख
टॉप 10 तक के सारे स्टूडेंट्स को अलग-अलग कैश प्राइज दिया जाता है.
2. लैपटॉप और डिजिटल गिफ्ट
टॉपर्स (Bihar Board 10th Result 2026) को फ्री लैपटॉप दिया जाता है. कभी-कभी अन्य डिजिटल डिवाइस भी मिल सकते हैंइससे छात्रों को आगे की पढ़ाई में मदद मिलती है और वे डिजिटल लर्निंग से जुड़ पाते हैं.
3. मेडल और सर्टिफिकेट
सभी टॉपर्स को मेडल दिया जाता है. साथ में सर्टिफिकेट भी मिलता है. साथ ही जो स्टूडेंट टॉप करते हैं, उनके लिए अवॉर्ड सेरेमनी रखा जाता है. जिसमें टॉपर्स को बुलाकर सम्मानित किया जाता है.
बिहार बोर्ड रिजल्ट ऐसे करें चेक
- सबसे पहले बिहार बॉर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट biharboardonline.com पर जाएं.
- होमपेज पर Matric Result 2026 लिंक पर क्लिक करें.
- अपना रोल नंबर और रोल कोड डालें.
- उसके बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें.
- अब रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा.
यह भी पढ़ें: आज आ सकता है बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट, सबसे पहले यहां करें चेक
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Smita Dey
स्मिता दे प्रभात खबर में डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर पर काम कर रही हैं. बुक्स पढ़ना, डांसिंग और ट्रैवलिंग का शौक रखने वाली स्मिता युवाओं को बेहतर करियर गाइड करना और नौकरी के लिए प्रोत्साहित करना पसंद करती हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




