Bihar ANM Result 2026: 5006 नर्स की पोस्ट के लिए जारी हुआ रिजल्ट, देखें कटऑफ

Published by : Shambhavi Shivani Updated At : 23 Jan 2026 6:40 PM

विज्ञापन

Bihar ANM Result 2026: नर्स की साकेंतिक तस्वीर

Bihar ANM Result 2026: बिहार में सरकारी नर्स बनने का रास्ता साफ हो रहा है. बिहार (SHSB) ने Bihar ANM Result 2026 जारी कर दिया है. लंबे समय से कैंडिटेट्स रिजल्ट का इंतजार कर रहे थे. जानते हैं रिजल्ट कहां और कैसे देखें.

विज्ञापन

Bihar ANM Result 2026: बिहार में सरकारी नर्स बनने का रास्ता साफ हो रहा है. बिहार (SHSB) ने Bihar ANM Result 2026 जारी कर दिया है. लंबे समय से कैंडिटेट्स रिजल्ट का इंतजार कर रहे थे. जानते हैं रिजल्ट कहां और कैसे देखें.

राज्य स्वास्थ्य समिति, बिहार (SHSB) ने Bihar ANM Result 2026 जारी कर दिया है. रिजल्ट के बाद का फेज डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन होगा. रिजल्ट देखने के लिए SHSB की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं और अपना पीडीएफ डाउनलोड करें. कैटेगरी वाइज कटऑफ भी जारी किया गया है.

Bihar ANM Result 2026: कैसे चेक करें रिजल्ट?

  • सबसे पहले shs.bihar.gov.in पर जाएं.
  • यहां होमपेज पर ANM Result 2026 लिंक पर क्लिक करें.
  • इसके बाद एक PDF फाइल खुलेगी.
  • यहां अपना रोल नंबर डालें और रिजल्ट चेक करें.
  • फ्यूचर के लिए PDF डाउनलोड करें.

Bihar ANM Result Cut Off: कैटेगरी वाइज कटऑफ देखें

  • अनारक्षित (UR) : 43.96
  • आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) : 37.21
  • अनुसूचित जाति (SC) : 35.62
  • अनुसूचित जनजाति (ST) : 36.03
  • अत्यंत पिछड़ा वर्ग (EBC) : 40.15
  • पिछड़ा वर्ग (BC) : 43.13
  • महिला पिछड़ा वर्ग (WBC) : 41.94

क्या है आगे का प्रोसेस?

रिजल्ट के बाद अब डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन होगा. डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की प्रक्रिया 27 जनवरी से 3 फरवरी 2026 के बीच आयोजित की जाएगी. डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन State Institute of Health and Family Welfare (SIHFW), शेखपुरा, पटना में होगा.

यह भी पढ़ें- छूट न जाए 70000 से ज्यादा पदों पर नौकरी पाने का मौका, इन भर्तियों के लिए तुरंत करें अप्लाई

विज्ञापन
Shambhavi Shivani

लेखक के बारे में

By Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन