AIIMS BSc Nursing Result 2025 DECLARED: एम्स बीएससी नर्सिंग का रिजल्ट जारी, यहां डायरेक्ट लिंक से करें चेक
Published by : Ravi Mallick Updated At : 06 Jun 2025 5:31 PM
AIIMS BSc Nursing Result 2025
AIIMS BSc Nursing Result 2025: ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस (AIIMS New Delhi) की तरफ से बीएससी नर्सिंग का रिजल्ट जारी कर दिया गया है. इस परीक्षा में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं. रिजल्ट चेक करने के लिए कैंडिडेट्स को ऑफिशियल वेबसाइट aiimsexams.ac.in पर जाना होगा.
AIIMS BSc Nursing Result 2025: ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस (AIIMS New Delhi) की तरफ से बीएससी नर्सिंग का रिजल्ट जारी कर दिया गया है. रिजल्ट चेक करने के लिए कैंडिडेट्स को ऑफिशियल वेबसाइट aiimsexams.ac.in पर जाना होगा. जो छात्र इस परीक्षा में शामिल हुए थे वो अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं. इसके लिए नीचे बताए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं.
AIIMS BSc Nursing Result 2025 ऐसे करें चेक
- रिजल्ट चेक करने के लिए कैंडिडेट्स को सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट aiimsexams.ac.in पर जाना होगा.
- वेबसाइट की होम पेज पर Latest Updates पर जाना होगा.
- अगले पेज पर Results के लिंक पर क्लिक करें.
- इसके बाद Result of the AIIMS B.Sc.(H) Nursing Entrance Examination August 2025 Session के लिंक पर क्लिक करें.
- अब आप अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं.
- रिजल्ट चेक करने के बाद प्रिंट ले लें.
AIIMS BSc Nursing Entrance Exam Result 2025 यहां डायरेक्ट लिंक से चेक करें.
AIIMS BSc Nursing Counselling: काउंसलिंग का शेड्यूल
एम्स बीएससी नर्सिंग परीक्षा 2025 में उम्मीदवारों को सिर्फ एक पेपर परीक्षा में शामिल होना था, जिसकी अवधि 2 घंटे निर्धारित थी. इस परीक्षा के प्रश्नपत्र में वस्तुनिष्ठ प्रकार (बहुविकल्पीय) प्रश्नों वाले चार भाग शामिल थे. इनमें भौतिकी, रसायन विज्ञान और जीव विज्ञान से 30-30 प्रश्न और सामान्य ज्ञान से 10 प्रश्न थे.
एम्स बीएससी नर्सिंग रिजल्ट 2025 घोषित होने के बाद सामने आए परिणामों के आधार पर दाखिला मिलेगा. इसमें सामान्य, ओबीसी (एनसीएल), ईडब्ल्यूएस, अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति श्रेणियों के लिए अलग-अलग एडमिशन होगा. इसके लिए काउंसलिंग की प्रक्रिया शुरू होगी. एम्स बीएससी नर्सिंग रिजल्ट 2025 की मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी. इसके लिए प्राप्त नंबर के आधार पर ही छात्रों को दाखिला मिलेगा.
ये भी पढ़ें: NEET PG Exam 2025 Date OUT 3 अगस्त को होगी नीट पीजी परीक्षा, सुप्रीम कोर्ट ने दी मंजूरी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ravi Mallick
रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










