NEET PG Exam 2025 Date OUT: 3 अगस्त को होगी नीट पीजी परीक्षा, सुप्रीम कोर्ट ने दी मंजूरी
Published by : Ravi Mallick Updated At : 06 Jun 2025 12:07 PM
NEET PG Exam 2025
NEET PG Exam 2025 Date OUT: नीट पीजी परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स का इंतजार खत्म हो गया है. सुप्रीम कोर्ट की तरफ से नीट पीजी की परीक्षा 3 अगस्त 2025 को कराने की मंजूरी दे दी गई है. बता दें कि परीक्षा एक पाली में कराने की घोषणा के बाद NEET PG Exam को स्थगित कर दिया गया था.
NEET PG Exam 2025 Date OUT: नीट पीजी परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स का इंतजार खत्म हो गया है. सुप्रीम कोर्ट की तरफ से नीट पीजी की परीक्षा 3 अगस्त 2025 को कराने की मंजूरी दे दी गई है. बता दें कि परीक्षा एक पाली में कराने की घोषणा के बाद NEET PG Exam को स्थगित कर दिया गया था.
NEET PG Exam 2025 पर सुप्रीम कोर्ट का आदेश
Supreme Court has granted extention to the National Board of Examination (NBE) for holding of the NEET PG (post graduate) examination on August 3, 2025. The exam was initially scheduled to be held on June 15, this year.
— ANI (@ANI) June 6, 2025
A bench of Justices Prashant Kumar Mishra and Augustine… pic.twitter.com/sON5wI8BBb
सुप्रीम कोर्ट ने 3 अगस्त, 2025 को NEET PG (स्नातकोत्तर) परीक्षा आयोजित करने के लिए राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड (NBE) को समय सीमा बढ़ा दी है. यह परीक्षा पहले इस साल 15 जून को आयोजित होने वाली थी. जस्टिस प्रशांत कुमार मिश्रा और ऑगस्टीन जॉर्ज मसीह की पीठ ने स्पष्ट किया कि इस संबंध में NBE को कोई और समय सीमा नहीं दी जाएगी.
30 मई को सुप्रीम कोर्ट ने आदेश दिया था कि NEET PG परीक्षा केवल एक ही शिफ्ट में आयोजित की जाए. इसके बाद, NBE ने शीर्ष अदालत में एक आवेदन दायर कर परीक्षा को बाद की तारीख पर पुनर्निर्धारित करने के लिए समय बढ़ाने की मांग की क्योंकि एकल-शिफ्ट के आदेश का पालन करने के लिए नए सिरे से व्यवस्था करनी होगी.
एक ही शिफ्ट में होगी परीक्षा
30 मई को सुप्रीम कोर्ट ने एनबीई को नीट-पीजी 2025 को दो शिफ्ट की बजाय एक शिफ्ट में आयोजित करने का आदेश दिया था. बाद में, एनबीई ने समय बढ़ाने की मांग करते हुए एक आवेदन दायर किया, जिसमें कहा गया कि उसे केंद्रों की संख्या दोगुनी (450 से 900 तक) बढ़ाने की जरूरत है. इसके लिए सुरक्षा व्यवस्था भी करनी होगी.
एनबीई ने यह भी कहा कि, प्रौद्योगिकी भागीदार टीसीएस के अनुसार भी, 3 अगस्त NEET आयोजित करने के लिए निकटतम उपलब्ध तिथि है. NBE के इस मांग को सुप्रीम कोर्ट ने मंजूरी दे दी है. बता दें कि परीक्षा एक ही शिफ्ट में आयोजित होगी.
ये भी पढ़ें: सस्ता नहीं असिस्टेंट प्रोफेसर बनना! IAS PCS से 20 गुना महंगी है फीस
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ravi Mallick
रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










