NEET-UG 2024: नीट यूजी में ग्रेस मार्क्स दिए जानें के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर

Published by : Shaurya Punj Updated At : 10 Jun 2024 2:12 PM

विज्ञापन

NEET-UG 2024 रिजल्ट विवाद.

NEET-UG 2024 plea in supreme court: नीट यूजी 2024 में ग्रेस मार्क्स दिए जानें के खिलाफ आंध्र प्रदेश राज्य के याचिकाकर्ता श्री जरीपेट कार्तिक ने संविधान के अनुच्छेद 32 के तहत एक रिट याचिका दायर की है.

विज्ञापन

NEET-UG 2024: स्नातक चिकित्सा पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए इस वर्ष आयोजित राष्ट्रीय प्रवेश सह पात्रता परीक्षा (NEET) में छात्रों को ग्रेस अंक देने के राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) के फैसले को चुनौती देते हुए सर्वोच्च न्यायालय में एक रिट याचिका दायर की गई है.

अनुच्छेद 32 के तहत याचिका दायर

आंध्र प्रदेश राज्य के याचिकाकर्ता श्री जरीपेट कार्तिक, जो एक एनईईटी आवेदक हैं, ने संविधान के अनुच्छेद 32 के तहत एक रिट याचिका दायर की है, जिसमें 1536 उम्मीदवारों को ‘समय की हानि’ के आधार पर प्रतिपूरक अंक देने की राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी की कार्रवाई को चुनौती दी गई है. याचिकाकर्ता के वकील श्री वाई. बालाजी और श्री चिराग शर्मा ने मामले की जल्द सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट रजिस्ट्री से संपर्क किया है. आपको बता दें इससे पहले दिल्ली हाईकोर्ट ने NTA से इस मसले पर जवाब मांगा था.दिल्ली हाईकोर्ट में इस पूरे विवाद पोर 12 जून को सुनवाई तय है.

CLAT क्या है? सिलेबस , परीक्षा पैटर्न, योग्यता और सेलेक्शन से जुड़े सब कुछ देखें

याचिकाकर्ता के अनुसार, वर्तमान मामले में ‘सामान्यीकरण फार्मूला’ लागू नहीं किया जा सकता क्योंकि परीक्षा का उद्देश्य विषय ज्ञान का पता लगाना है, लेकिन फार्मूला पता लगाने के आधार पर नहीं बल्कि ज्ञान की धारणा के आधार पर अंक प्रदान करता है.

जानें पूरा मामला

4 जून को जारी किए गए नीट यूजी रिजल्ट (NEET UG) 2024 के नतीजों ने 67 छात्रों के परफेक्ट स्कोर के साथ शीर्ष रैंक हासिल करने के बाद हंगामा मचा दिया: उनमें से छह हरियाणा के एक ही परीक्षा केंद्र से थे. कुछ छात्रों ने 720 में से 718 और 719 अंक हासिल किए, जिसे छात्रों ने परीक्षा की प्रकृति को देखते हुए असंभव बताया. परिणाम घोषित होने के बाद, कई छात्रों ने शीर्ष स्कोर करने वालों की संख्या और दिए गए ग्रेस मार्क्स पर सवाल उठाए, साथ ही संभावित पेपर लीक का भी आरोप लगाया. NTA ने लीक के आरोपों से इनकार करते हुए कहा कि इस साल पेपर अपेक्षाकृत आसान था.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola