Live Updates

MPBSE MP Board Result 2025 LIVE: अपलोड हो रही मार्कशीट, जल्द जारी होने वाला है मध्य प्रदेश बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट

Updated:
विज्ञापन

MPBSE MP Board Result 2025 LIVE

MPBSE MP Board Result 2025 LIVE: एमपी बोर्ड (MPBSE) ने 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं सफलतापूर्वक पूरी कर ली हैं. लाखों छात्र रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं. जल्द ही तिथि घोषित होगी और छात्र वेबसाइट, ऐप या एसएमएस से नतीजे देख सकेंगे. ऐसे में यहां देखें रिजल्ट को लेकर लेटेस्ट अपडेट्स.

विज्ञापन

MP Board 10th 12th Result 2025 Date LIVE: इसी हफ्ते जारी होगा एमपी बोर्ड रिज्ल्ट

एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं 12वीं के रिजल्ट का इंतजार खत्म होने (MP Board 10th Result) वाला है. मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल अब किसी भी वक्त नतीजे का ऐलान कर सकता है. ऐसे में कयास लगाया जा रहा है कि अब किसी भी वक्त रिजल्ट जारी कर (MP Board Result) दिया जाएगा.

MP Board 10th 12th Result Date 2025 LIVE: एमपी बोर्ड का रिजल्ट जल्द

मध्य प्रदेश बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों का इंतजार खत्म होने वाला है. मध्य प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (MPBSE) की तरफ से कक्षा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट- mpbse.mponline.gov.in पर जारी होगा.

MP Board 12th Result 2025 LIVE: इन वेबसाइट पर मिलेगी मार्कशीट

बोर्ड परीक्षाओं का रिजल्ट MPBSE की ऑफिशियल वेबसाइट mpbse.nic.in के अलावा mpbse.mponline.gov.in पर भी चेक सकते हैं. एमपी बोर्ड की तरफ से रिजल्ट जारी होने के बाद सप्लीमेंट्री परीक्षा आयोजित की जाती है.

MPBSE MP Board 10th 12th Result Date 2025 LIVE: एसएमएस से ऐसे देखें रिजल्ट

परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों को अगर वेबसाइट पर भारी ट्रैफिक के कारण रिजल्ट देखने में दिक्कत आ रही है तो आप अपने मोबाइल से एसएमएस भेजकर भी अपना रिजल्ट जान सकते हैं:

कक्षा 10वीं के लिए:

मोबाइल के मैसेज बॉक्स में MPBSE10 [रोल नंबर] टाइप करें और इसे 56263 पर भेज दें.

कक्षा 12वीं के लिए:

मैसेज में MPBSE12 रोल नंबर लिखें और इसे 56263 पर भेज दें.

MPBSE MP Board 10th-12th Result 2025 LIVE: 7.5 लाख छात्रों को इंतजार

मध्य प्रदेश बोर्ड 12वीं की परीक्षा इस साल 25 फरवरी से शुरू हुई थी. वहीं, 25 मार्च 2025 को आखिरी परीक्षा आयोजित की गई थी. साल 2024 में मध्य प्रदेश बोर्ड की 12वीं परीक्षा के लिए कुल 7,48,238 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था. ऐसे में इस साल भी इंटरमीडिएट में रजिस्ट्रेशन कराने वाले छात्रों की संख्या 7.5 लाख से ऊपर है. बोर्ड परीक्षा के आयोजन के लिए सुरक्षा के खास इंतजाम किए गए हैं.

MPBSE MP Board 10th 12th Result 2025 LIVE: मोबाइल ऐप से ऐसे चेक करें रिजल्ट?

सबसे पहले Google Play Store से MPBSE मोबाइल ऐप डाउनलोड करें.

ऐप खोलें और “अपना रिजल्ट जानें” विकल्प पर टैप करें.

फिर अपना रोल नंबर और एप्लीकेशन नंबर डालें.

सबमिट करते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा.

विज्ञापन
विज्ञापन
पुष्पांजलि

लेखक के बारे में

By पुष्पांजलि

मेरा नाम पुष्पांजलि है और मैं पिछले दो साल से प्रभात खबर डिजिटल के साथ जुड़ी हूं. इस दौरान मैं फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी खबरों और ट्रेंड्स को कवर कर रही हूं. मेरा मुख्य फोकस ट्रेंडिंग अपडेट्स, फिल्म रिव्यू, और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर रहता है. मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि जटिल और तकनीकी खबरों को भी पाठकों के लिए सरल, रोचक और पठनीय अंदाज में प्रस्तुत किया जाए, ताकि वे न सिर्फ खबर को समझ सकें बल्कि उससे जुड़े भी महसूस करें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola