MP Board Result 2024 आने के बाद एसएमएस से कर सकेंगे चेक, देखें स्टेप्स

Published by : Shaurya Punj Updated At : 17 Apr 2024 1:01 PM

विज्ञापन

MP Board 10th 12th Result 2024

MP Board 10th 12th Result 2024: एमपी बोर्ड यानी एमपीबीएससी जल्द ही 10वीं और 12वीं बोर्ड रिजल्ट जारी करेगा, जानें इसे एसएंमएस के कैसे चेक कर सकेंगे.

विज्ञापन

MP Board Result 2024: मध्य प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (एमपीबीएसई) जल्द ही एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं के अंतिम परिणाम की तारीख और समय की घोषणा कर सकता है. सूत्रों के अनुसार, एमपी बोर्ड 10वीं, 12वीं के नतीजे इस महीने 20 अप्रैल के बाद आने की उम्मीद है. एमपी बोर्ड परिणाम की तारीख और समय के बारे में आधिकारिक अधिसूचना का इंतजार है.

टॉपर्स लिस्ट होगा जारी

एमपीबीएसई एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से कक्षा 10वीं और 12वीं के अंतिम परिणाम की घोषणा करेगा. अन्य जानकारी के अलावा, प्रेस कॉन्फ्रेंस में कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं के विज्ञान, कला और वाणिज्य स्ट्रीम के नाम और उनके अंक सामने आएंगे.

MP Board Result 2024: एसएमएस से ऐसे देख सकेंगे रिजल्ट

एमपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट के लिए: छात्र “MPBSE10” टाइप कर सकते हैं
इसके बाद एक स्पेस और अपना रोल नंबर लिखकर 56263 पर भेज दें.

एमपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट के लिए: छात्र “MPBSE12” टाइप कर सकते हैं
इसके बाद एक स्पेस और अपना रोल नंबर लिखकर 56263 पर भेज दें.

परिणाम घोषित होने वाले दिन पंजीकृत मोबाइल नंबर पर परिणाम भेजा जाएगा.

जैक बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट डिजिलॉकर से ऐसे करें चेक

UP Board 10th 12th Result ई-मेल पर भी भेजा जा सकता है, ऐसे कर पाएंगे चेक

MP Board Result 2024: इन दो चीजों के साथ रिजल्ट के लिए रहें तैयार

अपने एमपीबीएसई 10वीं और 12वीं परिणाम की जांच करने के लिए, अपना आवेदन संख्या और रोल नंबर तैयार रखें. इनका उल्लेख आपके बोर्ड परीक्षा प्रवेश पत्र पर किया जाना चाहिए.

MP Board Result 2024: जानें कब आयोजित हुई थी परीक्षा

इस साल एमपीबीएसई कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा 5 फरवरी से 28 फरवरी, 2024 तक आयोजित की गई थी और कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा 6 फरवरी से 5 मार्च, 2024 तक आयोजित की गई थी. इस साल एमपी बोर्ड 10वीं, 12वीं की अंतिम परीक्षाओं के लिए लगभग 16 लाख उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया था.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola