MECL recruitment : मिनरल एक्सप्लोरेशन एंड कंसल्टेंसी लिमिटेड में अकाउंटेंट समेत 108 वेकेंसी

Mineral exploration consultancy limited recruitment
नौकरी की तलाश करनेवाले युवाओं से मिनरल एक्सप्लोरेशन एंड कंसल्टेंसी लिमिटेड ने 108 विभिन्न पदों पर आवेदन मांगे हैं. जानें इन पदों के बारे में विस्तार से…
MECL recruitment : मिनरल एक्सप्लोरेशन एंड कंसल्टेंसी लिमिटेड (एमइसीएल) ने अकाउंटेंट, हिंदी ट्रांसलेटर, टेक्नीशियन एवं असिस्टेंट समेत 108 पदों पर आवेदन आमंत्रित किये हैं.
पदों का विवरण
कुल 108 पदों में अकाउंटेंट के 6, हिंदी ट्रांसलेटर के 1, टेक्नीशियन-सर्वे एवं ड्राफ्ट्समैन के 15, टेक्नीशियन-सैपलिंग के 2, टेक्नीशियन-लेबोरेटरी के 3 एवं असिस्टेंट (मटेरियल्स) के 16 पदाें पर आवेदन मांगे गये हैं. इसके साथ ही असिस्टेंट (अकाउंट्स) के 10, स्टेनोग्राफर (इंग्लिश) के 4, असिस्टेंट (हिंदी) के 1, इलेक्ट्रीशियन के 1, मशीनिस्ट के 5, टेक्नीशियन (ड्रिलिंग) के 12, मेकेनिक के 1, मेकेनिक कम ऑपरेटर के 25 और जूनियर ड्राइवर के 6 पद भरे जायेंगे.
आवश्यक योग्यता
अकाउंटेंट पद के लिए स्नातक/ स्नातकोत्तर डिग्री प्राप्त करने के साथ सीए/ आइसीडब्ल्यूए की इंटरमीडिएट परीक्षा उत्तीर्ण करनेवाले आवेदन कर सकते हैं. हिंदी ट्रांसलेटर पद के लिए हिंदी में परास्नातक या हिंदी, अंग्रेजी विषय के साथ स्नातक करनेवाले आवेदन कर सकते हैं. हर पद के लिए कार्यानुभव की मांग भी की गयी है. अन्य पदों के लिए निर्धारित योग्यता एवं कार्यानुभव का विवरण दिये गये लिंक से प्राप्त करें.
इसे भी पढ़ें : Indian Coast Guard recruitment : इंडियन कोस्ट गार्ड ने मांगे नाविक व यांत्रिक के 630 पदों पर आवेदन
आयु सीमा
सभी पदों पर आवेदन के लिए अधिकतम आयु सीमा 30 वर्ष तय है. आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में नियमानुसार छूट प्रदान की जायेगी.
चयन प्रक्रिया
उपरोक्त पदों पर उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन, स्किल एवं ट्रेड टेस्ट में दी गयी परफॉर्मेंस के आधार पर किया जायेगा.
ऐसे करें आवेदन
इच्छुक एवं पात्र उम्मीदवार इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. आवेदन 5 जुलाई, 2025 तक स्वीकार किये जायेंगे.
आवेदन शुल्क : सामान्य, ओबीसी एवं ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 500 रुपये देने होंगे. एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी, एक्स सर्विसमैन एवं विभागीय उम्मीदवारों के लिए आवेदन नि:शुल्क है.
विवरण देखें : https://www.mecl.co.in/writereaddata/meclpdf/FINAL_03_Rectt_2025.pdf
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By प्राची खरे
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










