UP Teacher Vacancy: यूपी में जूनियर शिक्षकों की भर्ती, आधे से अधिक पद जनरल के लिए हैं आरक्षित
Published by : Shambhavi Shivani Updated At : 15 Nov 2025 9:18 AM
यूपी शिक्षक वैकेंसी (प्रतीकात्मक तस्वीर)
UP Teacher Vacancy: उत्तर प्रदेश के जूनियर एडेड विद्यालयों में शिक्षक के पदों पर भर्ती (Junior Aided Teacher Recruitment) निकाली गई है. इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया आज से यानी कि 15 नवंबर 2025 से शुरू हो रही है. वहीं अप्लाई (Apply) करने की लास्ट डेट 4 दिसंबर 2025 है. अप्लाई करने से पहले सैलरी और पोस्ट डिटेल्स देखें.
UP Teacher Vacancy: अगर आप सरकारी नौकरी की तलाश में हैं तो आपके लिए काम की खबर है. उत्तर प्रदेश के जूनियर एडेड विद्यालयों में शिक्षक के पदों पर भर्ती (Junior Aided Teacher Recruitment) निकाली गई है. अगर आप हिंदी, इंग्लिश, मैथ्स, साइंस और सोशल साइंस के शिक्षक बनना चाहते हैं तो आपके लिए ये सुनहरा मौका है. आज से यानी कि 15 नवंबर 2025 से इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. इस भर्ती के जरिए कुल 1262 पदों पर शिक्षकों की नियुक्ति होगी.
UP Teacher Vacancy Post Details: जनरल कैटेगरी के लिए है 1051 पद
यूपी में इस भर्ती के जरिए 1262 पद भरे जाएंगे. इनमें से 1051 पद अनारक्षित, 115 ओबीसी और 96 एससी वर्ग के लिए आरक्षित हैं. वहीं EWS, एसटी, भूत पूर्व सैनिक, दिव्यांग या अन्य वर्ग के लिए कोई सीट आरक्षित नहीं है.
UP Teacher Vacancy: पद और आरक्षण का विवरण
| विषय | कुल पद | अनारक्षित | OBC | SC | ST | EWS |
|---|---|---|---|---|---|---|
| हिन्दी | 240 | 209 | 19 | 12 | 00 | 00 |
| अंग्रेजी | 145 | 127 | 14 | 13 | 00 | 00 |
| संस्कृत | 99 | 76 | 09 | 14 | 00 | 00 |
| विज्ञान-गणित | 455 | 387 | 37 | 31 | 00 | 00 |
| सामाजिक विषय | 314 | 252 | 36 | 26 | 00 | 00 |
| योग | 1262 | 1051 | 115 | 96 | 00 | 00 |
Junior Aided Teacher Recruitment Last Date: कब तक कर सकते हैं अप्लाई?
इस भर्ती के लिए ऑनलाइन अप्लाई किया जाएगा. अप्लाई करने की लास्ट डेट 5 दिसंबर 2025 है. अप्लाई करने के लिए नेशनल इन्फॉर्मेटिक्स सेंटर (NIC) की वेबसाइट पर जाएं.
Junior Aided Teacher Salary: कितनी मिलती है सैलरी?
भारत में जूनियर ऐडेड शिक्षकों की सैलरी में अलग-अलग राज्यों के अनुसार काफी अंतर दिखता है. आमतौर पर जूनियर ऐडेड शिक्षकों की सलाना सैलरी 2.9 लाख से 7.3 लाख रुपये के बीच होती है. वहीं उत्तर प्रदेश में ऐडेड जूनियर हाई स्कूल टीचर प्रोबेशन पूरा करने के बाद इनकी सैलरी 5.38 लाख से 17.08 लाख रुपये तक हो सकती है. कुल सैलरी शिक्षक की पोस्ट, राज्य, स्कूल के प्रकार और अनुभव पर निर्भर करती है.
UP Junior Aided Teacher Vacancy How to Apply: कैसे करें अप्लाई?
सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट basiceducation.up.gov.in पर जाएं.
होम पेज पर “UP Junior Aided Teacher 2025” लिंक पर क्लिक करें.
नया रजिस्ट्रेशन करें और अपनी जानकारी भरें.
जरूरी डॉक्यूमेंट्स जैसे कि फोटो, सिग्नेचर आदि अपलोड करें.
अंत में शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म सबमिट करें.
कंफर्मेशन पेज को डाउनलोड कर लें.
यह भी पढ़ें- RITES Vacancy: रेल इंडिया टेक्निकल एंड इकोनॉमिक सेवा में निकली अप्रेंटिस के पदों पर वैकेंसी, ऐसे करें Apply
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










