ePaper

UKPSC Lecturer Registration Window Reopens 2025: यूकेपीएससी ने लेक्चरर के 613 पदों पर रिओपन की आवेदन विंडो, जानें प्रोसेस

Updated at : 07 Mar 2025 9:46 PM (IST)
विज्ञापन
UKPSC Lecturer Registration Window Reopens 2025

UKPSC Lecturer Registration Window Reopens 2025

UKPSC Lecturer Registration Window Reopens 2025: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) ने 2024 के लिए लेक्चरर के 613 पदों के लिए आवेदन की प्रक्रिया फिर से शुरू कर दी है.

विज्ञापन

UKPSC Lecturer Registration Window Reopens 2025: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) ने 2024 के लिए लेक्चरर के 613 पदों के लिए आवेदन की प्रक्रिया फिर से शुरू कर दी है. जो कैंडिडेट्स पहले आवेदन नहीं कर पाए थे, वे अब 6 से 12 मार्च 2025 तक अपनी आवेदन पत्र ऑनलाइन जमा कर सकते हैं. पहले आवेदन करने की अंतिम तारीख 28 नवंबर 2024 थी. इस भर्ती में 550 पद पुरुष उम्मीदवारों के लिए और 63 पद महिला उम्मीदवारों के लिए हैं। 

यूकेपीएससी लेक्चरर पोस्ट के लिए आवेदन शुल्क

अनारक्षित/राज्य के ओबीसी/राज्य के ईडब्ल्यूएस श्रेणी के आवेदकों को 172.30 रुपये का शुल्क देना होगा, जबकि राज्य के एससी/एसटी श्रेणियों के लिए 82.30 रुपये लागू है. पीडब्ल्यूडी श्रेणी के उम्मीदवारों को 22.30 रुपये का शुल्क देना होगा. उम्मीदवारों की आयु 21 से 42 वर्ष (1 जुलाई 2024 तक) के बीच होनी चाहिए. 

Prabhat Khabar Premium Story: झारखंड में परीक्षाओं में धांधली को लेकर केंद्र से भी सख्त कानून, फिर भी थमने का नाम नहीं ले रहे पेपर लीक के मामले

लेक्चरर ग्रुप सी 2024 के लिए आवेदन कैसे करें?

UKPSC Lecturer Registration Window Reopens 2025 होने के बाद आवेदन के स्टेप्स इस प्रकार हैं-

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट psc.uk.gov.in पर जाएं
  • होमपेज पर लेक्चरर ग्रुप सी 2024 आवेदन लिंक पर क्लिक करें
  • पंजीकरण करें और आवेदन प्रक्रिया के साथ आगे बढ़ें
  • फाॅर्म भरें, शुल्क का भुगतान करें और फाॅर्म जमा करें
  • भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट लें.

लेक्चरर ग्रुप सी 2024 के लिए चयन प्रक्रिया क्या है?

यूकेपीएससी के लेक्चरर की पोस्ट के लिए चयन प्रक्रिया में एक स्क्रीनिंग टेस्ट और लिखित परीक्षा होगी. जो उम्मीदवार चुने जाएंगे तो उन्हें ₹47,600 से ₹1,51,100 तक वेतन मिलेगा (पे लेवल-8).

यह भी पढ़ें- SSC CHSL 2024 Tier II Scorecard Out: SSC CHSL टियर-2 फाइनल आंसर-की और स्कोरकार्ड जारी, इस तरह करें

विज्ञापन
Shubham

लेखक के बारे में

By Shubham

प्रभात खबर डिजिटल में सीख रहे हैं...Shubham की स्कूल की शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं से लेकर रोजगार से जुड़ी खबरों पर अच्छी पकड़ है। प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए करंट अफेयर्स के अलावा एजुकेशन न्यूज, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स और बोर्ड एग्जाम/रिजल्ट से जुड़ी खबरों को लोगों तक पहुंचाने का प्रयास करते हैं। शुभम को कुल 5 वर्षों का अनुभव है और वह पूर्व में स्टडी अब्राॅड प्लेटफाॅर्म LeverageEdu और दैनिक जागरण (Dainik Jagran) में कंटेंट क्रिएटर/डेवलपर रहे चुके हैं। शुभम से shubham@prabhatkhabar.in और 9721551782 पर कॉन्टैक्ट किया जा सकता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola