ePaper

SSC Sarkari Naukri: एसएससी स्टेनोग्राफर ग्रेड सी और डी और JHT के लिए आवेदन शुरू, ऐसे करें अप्लाई

Updated at : 06 Jun 2025 6:56 AM (IST)
विज्ञापन
Mineral exploration consultancy limited recruitment

Mineral exploration consultancy limited recruitment

SSC ने Stenographer Grade C और D तथा Junior Hindi Translator (JHT) पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. यह सरकारी नौकरी पाने का शानदार मौका है. 12वीं पास से लेकर पोस्ट ग्रेजुएट उम्मीदवार तक आवेदन कर सकते हैं. इच्छुक अभ्यर्थी ssc.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. यहां आप SSC Sarkari Naukri की डिटेल देख सकते हैं.

विज्ञापन

SSC Sarkari Naukri: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने SSC स्टेनोग्राफर ग्रेड सी, डी और जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर के लिए आवेदन शुरू कर दिए हैं. SSC परीक्षा कैलेंडर के अनुसार, रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 5 जून से 26 जून तक शुरू होगी. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक SSC वेबसाइट ssc.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. यहां आप एसएससी की जाॅब्स (SSC Sarkari Naukri) के लिए योग्यता और आवेदन संबंधित प्रक्रिया विस्तार से देखें.

इतने पदों पर सरकारी नौकरी (SSC Sarkari Naukri)

सरकारी रिजल्ट की वेबसाइट के अनुसार, कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने Stenographer Grade C और D और Junior Hindi Translator (JHT) के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. जेएचटी की 437 पोस्ट के लिए वैकेंसी और स्टेनोग्राॅफर की वैकेंसी का डिटेल नोटिफिकेशन अभी नहीं जारी किया गया है. योग्य उम्मीदवार SSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें- CLAT 2025 Second Merit List Out: CLAT सीट अलॉटमेंट लिस्ट जारी, यहां चेक करें अपना नाम

कौन कर सकता है आवेदन? (SSC Sarkari Naukri)

  • स्टेनोग्राफर ग्रेड C और D के लिए: न्यूनतम योग्यता: 12वीं पास
  • आयु सीमा: ग्रेड C के लिए 18 से 30 वर्ष और ग्रेड D के लिए 18 से 27 वर्ष
  • उम्मीदवार को स्टेनोग्राफी में दक्ष होना चाहिए.
  • JHT (Junior Hindi Translator) के लिए: न्यूनतम योग्यता: हिंदी और अंग्रेजी में मास्टर डिग्री या डिप्लोमा
  • आयु सीमा: 18 से 30 वर्ष

SSC Sarkari Naukri के लिए आवेदन कैसे करें?

  • SSC की वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं
  • “Apply” सेक्शन में जाकर संबंधित परीक्षा का चयन करें
  • रजिस्ट्रेशन करें और लॉग इन करके फॉर्म भरें
  • डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें और फीस जमा करें
  • आवेदन सबमिट कर उसका प्रिंट आउट ले लें.

यह भी पढ़ें- UPSC CSE Prelims Result 2025 Update: यहां देख सकेंगे यूपीएससी IAS प्री रिजल्ट, मेंस एग्जाम पर ये अपडेट

विज्ञापन
Shubham

लेखक के बारे में

By Shubham

प्रभात खबर डिजिटल में सीख रहे हैं...Shubham की स्कूल की शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं से लेकर रोजगार से जुड़ी खबरों पर अच्छी पकड़ है। प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए करंट अफेयर्स के अलावा एजुकेशन न्यूज, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स और बोर्ड एग्जाम/रिजल्ट से जुड़ी खबरों को लोगों तक पहुंचाने का प्रयास करते हैं। शुभम को कुल 5 वर्षों का अनुभव है और वह पूर्व में स्टडी अब्राॅड प्लेटफाॅर्म LeverageEdu और दैनिक जागरण (Dainik Jagran) में कंटेंट क्रिएटर/डेवलपर रहे चुके हैं। शुभम से shubham@prabhatkhabar.in और 9721551782 पर कॉन्टैक्ट किया जा सकता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola