SSC Delhi Police Recruitment 2025: दिल्ली पुलिस में हेड कांस्टेबल की बंपर वैकेंसी, सैलरी होगी 80000 से ज्यादा

Published by : Ravi Mallick Updated At : 29 Sep 2025 8:27 PM

विज्ञापन

SSC Delhi Police Recruitment 2025 (सांकेतिक फोटो)

SSC Delhi Police Recruitment 2025: दिल्ली पुलिस में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए काम की खबर है. स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (SSC) की तरफ से दिल्ली पुलिस में हेड कांस्टेबल के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी हुआ है. जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, कुल 509 खाली पदों पर भर्तियां होंगी.

विज्ञापन

SSC Delhi Police Recruitment 2025: स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (SSC) की तरफ से दिल्ली पुलिस में नौकरी पाने का शानदार मौका है. दिल्ली पुलिस में हेड कांस्टेबल के 509 खाली पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी हुआ है. इस वैकेंसी (SSC Delhi Police Recruitment 2025) में आवेदन करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट – ssc.gov.in पर जाना होगा.

ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 29 सितंबर 2025 से शुरू हो चुकी है. उम्मीदवारों के पास 20 अक्टूबर 2025 तक आवेदन करने का मौका है. आवेदन शुल्क जमा करने की आखिरी तारीख 21 अक्टूबर 2025 रात 11 बजे तक तय की गई है. वहीं, आवेदन फॉर्म में सुधार करने के लिए 27 अक्टूबर से 29 अक्टूबर 2025 तक का समय दिया जाएगा. परीक्षा का आयोजन दिसंबर 2025 या जनवरी 2026 में कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) के रूप में किया जाएगा.

SSC Delhi Police Recruitment 2025: ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं.
  • होमपेज पर “SSC Delhi Police Recruitment 2025” लिंक पर क्लिक करें.
  • अब “New Registration” पर जाकर अपनी डिटेल्स भरें और लॉगिन आईडी व पासवर्ड बनाएं.
  • रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद लॉगिन करें और आवेदन फॉर्म को ध्यान से भरें.
  • आवश्यक डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें और आवेदन शुल्क ऑनलाइन जमा करें.
  • सबमिट करने से पहले फॉर्म को दोबारा चेक कर लें और उसका प्रिंट आउट सुरक्षित रख लें.

SSC Delhi Police Head Constable Recruitment 2025 Notification

कौन कर सकता है अप्लाई?

दिल्ली पुलिस में हेड कांस्टेबल के पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का 12वीं पास होना आवश्यक है. साथ ही, कंप्यूटर टाइपिंग और बेसिक नॉलेज होना जरूरी है. आयु सीमा एसएससी के नियमों के अनुसार होगी और आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी मानदंडों के तहत छूट भी दी जाएगी.

इस वैकेंसी में उम्मीदवारों का चयन कंप्यूटर बेस्ड एग्जाम, फिजिकल टेस्ट, टाइपिंग टेस्ट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा. अंतिम मेरिट लिस्ट में शामिल होने के लिए उम्मीदवार को सभी चरणों में सफल होना जरूरी है. इसमें सेलेक्ट होने के बाद पे लेवल 4 के तहत सैलरी मिलेगी. सैलरी 25,500 रुपये से 81,100 रुपये तक होगी.

यह भी पढ़ें: BTech वालों के लिए बंपर वैकेंसी, सैलरी होगी 1 लाख से ज्यादा, तुरंत करें अप्लाई

विज्ञापन
Ravi Mallick

लेखक के बारे में

By Ravi Mallick

रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola