BTech वालों के लिए बंपर वैकेंसी, सैलरी होगी 1 लाख से ज्यादा, तुरंत करें अप्लाई
Published by : Ravi Mallick Updated At : 29 Sep 2025 3:57 PM
NHPC Recruitment 2025 (साकेतिक फोटो)
NHPC Recruitment 2025: बीटेक करने वाले युवाओं के लिए सरकारी नौकरी की इच्छा रखने का सुनहरा मौका आ गया है. नेशनल हाइड्रोइलेक्ट्रिक पावर कॉर्पोरेशन (NHPC) ने जूनियर इंजीनियर और अन्य पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है. कुल 248 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं और इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट nhpcindia.com पर आवेदन कर सकते हैं.
NHPC Recruitment 2025: बीटेक के बाद सरकारी नौकरी की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए काम की खबर है. नेशनल हाइड्रोइलेक्ट्रिक पावर कॉर्पोरेशन (NHPC) की तरफ से जूनियर इंजीनियर के खाली पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी हुआ है. जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, सरकारी कंपनी में कुल 248 पदों पर भर्तियां होंगी. इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को ऑफिशियल वेबसाइट nhpcindia.com पर जाना होगा.
नेशनल हाइड्रोइलेक्ट्रिक पावर कॉर्पोरेशन (NHPC) की तरफ से निकली इस वैकेंसी में आवेदन प्रक्रिया 2 सितंबर 2025 को शुरू हुई थी. इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को 1 अक्टूबर 2025 तक का समय मिलेगा. इसमें आवेदन करने के लिए नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करें.
NHPC Recruitment 2025: ऐसे करें आवेदन
- सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट nhpcindia.com पर जाएं.
- होमपेज पर “Career” या “Recruitment” सेक्शन पर क्लिक करें.
- NHPC जूनियर इंजीनियर और अन्य पदों की भर्ती नोटिफिकेशन डाउनलोड करें और आवश्यक विवरण पढ़ें.
- वेबसाइट पर “Apply Online” लिंक पर क्लिक करें और रजिस्ट्रेशन करें.
- व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक योग्यता और अनुभव की जानकारी भरें.
- आवश्यक डॉक्यूमेंट्स जैसे प्रमाण पत्र, फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें.
- निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म सबमिट करें.
- फाइनल सबमिट के बाद आवेदन का प्रिंटआउट अपने पास सुरक्षित रखें.
NHPC JE Recruitment 2025 Notification यहां डायरेक्ट लिंक से चेक करें.
वैकेंसी डिटेल्स
| पद का नाम | पदों की संख्या |
|---|---|
| Junior Engineer (Civil) | 109 |
| Assistant Rajbhasha Officer | 11 |
| Junior Engineer (Electrical) | 46 |
| Junior Engineer (Mechanical) | 49 |
| Junior Engineer (E&C) | 17 |
| Supervisor (IT) | 1 |
| Sr. Accountant | 10 |
| Hindi Translator | 5 |
| कुल | 248 |
कितनी मिलेगी सैलरी?
इन पदों पर नियुक्त होने वाले कर्मचारियों को सरकारी स्तर की अच्छी सैलरी दी जाएगी. सैलरी पद के अनुसार भिन्न-भिन्न होगी और साथ ही अन्य भत्ते भी मिलेंगे. उम्मीदवारों के लिए यह एक आकर्षक मौका है. पदों के अनुसार सैलरी की डिटेल्स नीचे टेबल में देख सकते हैं.
| पद का नाम | सैलरी रुपये में |
|---|---|
| सहायक राजभाषा अधिकारी | 40,000 – 1,40,000 |
| जूनियर इंजीनियर (सिविल) | 29,600 – 1,19,500 |
| जूनियर इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल) | 29,600 – 1,19,500 |
| जूनियर इंजीनियर (मैकेनिकल) | 29,600 – 1,19,500 |
| जूनियर इंजीनियर (E&C) | 29,600 – 1,19,500 |
| सुपरवाइजर (IT) | 29,600 – 1,19,500 |
| वरिष्ठ अकाउंटेंट | 29,600 – 1,19,500 |
| हिंदी अनुवादक | 27,000 – 1,05,000 |
यह भी पढ़ें: 1 लाख से अधिक Salary के लिए यहां निकली शानदार भर्ती, बचे हैं आखिरी के कुछ दिन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ravi Mallick
रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










