SBI PO Recruitment 2025: स्टेट बैंक में ग्रेजुएट के लिए बंपर वैकेंसी, सैलरी होगी 85000 से ज्यादा, यहां करें अप्लाई
Published by : Ravi Mallick Updated At : 24 Jun 2025 1:12 PM
SBI PO Recruitment 2025
SBI PO Recruitment 2025: ग्रेजुएशन के बाद बैंक में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए काम की खबर है. स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में प्रोबेशनरी ऑफिसर (SBI PO) के खाली पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी हुआ है. इस भर्ती के माध्यम से कुल 541 खाली पदों पर भर्तियां होंगी.
SBI PO Recruitment 2025: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO) के पदों पर भर्ती के लिए 2025 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. जो युवा ग्रेजुएशन के बाद बैंकिंग क्षेत्र में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं, उनके लिए यह एक बेहतरीन अवसर है. इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 541 पदों को भरा जाएगा. SBI PO परीक्षा देश की सबसे प्रतिष्ठित बैंकिंग परीक्षाओं में से एक मानी जाती है, जिसे हर साल लाखों उम्मीदवार देते हैं.
SBI PO Recruitment 2025: ऐसे करें आवेदन
SBI PO 2025 के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन होगी. इच्छुक उम्मीदवार स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. इसके लिए नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करें-
- इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को सबसे पहले वेबसाइट- sbi.co.in पर जाएं.
- वेबसाइट पर New Vacancies पर क्लिक करें.
- इसके बाद SBI PO Recruitment Application 2025 के लिंक पर जाएं.
- अगले पेज पर Apply Online पर क्लिक करें.
- अब मांगी गई डिटेल्स से रजिस्ट्रेशन करें.
- रजिस्ट्रेशन के बाद एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं.
- आवेदन होने के बाद प्रिंट जरूर ले लें.
SBI PO Recruitment 2025 Notification यहां डायरेक्ट लिंक से चेक करें.
SBI PO Eligibility: कौन कर सकता है अप्लाई?
आवेदन करने की आखिरी तारीख नोटिफिकेशन में स्पष्ट की गई है, जिसे ध्यान से पढ़ना जरूरी है. आवेदन के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन (Graduation) पास होना आवश्यक है. वहीं, उम्मीदवार की आयु सीमा 21 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए. आरक्षित वर्गों को नियमानुसार आयु में छूट भी दी जाएगी.
SBI PO Selection Process: कैसे होगा चयन?
परीक्षा तीन चरणों में आयोजित की जाती है – प्रीलिम्स, मेन्स और इंटरव्यू. प्रीलिम्स परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को मेन्स परीक्षा में शामिल होने का मौका मिलेगा और इसके बाद इंटरव्यू के आधार पर फाइनल मेरिट तैयार की जाएगी. चयन प्रक्रिया पूरी तरह मेरिट आधारित होती है, जिसमें कड़ी प्रतियोगिता देखने को मिलती है.
SBI PO के पद पर चयनित उम्मीदवारों को आकर्षक वेतन के साथ कई भत्ते भी मिलते हैं. प्रारंभिक सैलरी लगभग 48,480 रुपये से 85,920 रुपये प्रति माह तक होती है, जिसमें HRA, DA और अन्य अलाउंसेस शामिल होते हैं. इसके अलावा, मेडिकल फैसिलिटी, पेंशन स्कीम, लीव ट्रैवल कंसेशन (LTC) जैसी सुविधाएं भी मिलती हैं.
Civil Judge: 12वीं के बाद कैसे बनें सिविल जज, जानें सैलरी सेलेक्शन और वर्क प्रोफाइल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ravi Mallick
रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










