Civil Judge: 12वीं के बाद कैसे बनें सिविल जज, जानें सैलरी सेलेक्शन और वर्क प्रोफाइल
Published by : Ravi Mallick Updated At : 24 Jun 2025 11:29 AM
Civil Judge
Civil Judge: वकालत का क्षेत्र काफी रोचक और रुतबा वाला होता है. इसमें सिविल जज का पद काफी युवाओं को अपनी ओर आकर्षित करता है. ऐसे में कई सवाल निकलकर सामने आते हैं कि सिविल जज कैसे बनते हैं? 12वीं के बाद कौन सी पढ़ाई करनी चाहिए? सिविल जज की सैलरी कितनी होती है? आइए ऐसे ही सवालों का जवाब आसान भाषा में जानते हैं.
Civil Judge Selection and Salary: भारत में कानून के क्षेत्र में करियर बनाने वाले युवाओं के लिए सिविल जज बनना एक प्रतिष्ठित और चुनौतीपूर्ण लक्ष्य होता है. यह न केवल समाज में न्याय की स्थापना करने का अवसर देता है, बल्कि एक स्थायी और सम्मानजनक नौकरी भी प्रदान करता है. अक्सर छात्रों के मन में यह सवाल होता है कि 12वीं के बाद सिविल जज कैसे बनें, कौन सी परीक्षा देनी होती है और कितनी सैलरी मिलती है. यहां हम इन सभी सवालों का उत्तर देख सकते हैं.
Civil Judge Selection: 12वीं के बाद कैसे बनें सिविल जज?
सिविल जज बनने के लिए सबसे पहले लॉ की पढ़ाई जरूरी है. 12वीं के बाद छात्र 5 वर्षीय BA LLB या ग्रेजुएशन के बाद 3 वर्षीय LLB कोर्स कर सकते हैं. लॉ ग्रेजुएशन पूरा करने के बाद, उम्मीदवारों को बार काउंसिल ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित AIBE (All India Bar Exam) पास करना होता है.
वकालत में 7 साल का अनुभव
इसके बाद वकालत में कम से कम 7 साल का अनुभव जरूरी होता है. कुछ राज्यों में आवेदन के साथ केस की डिटेल्स और कोर्ट में काम का प्रमाण भी मांगा जाता है. जिन उम्मीदवारों के पास लॉ का गहरा ज्ञान और कोर्ट में कार्य अनुभव होता है, वे सिविल जज बनने के लिए उपयुक्त माने जाते हैं.
ज्यूडिशियल सर्विस परीक्षा
सिविल जज बनने के लिए हर राज्य में अपनी अलग न्यायिक सेवा परीक्षा (Judicial Service Exam) आयोजित की जाती है. जैसे बिहार में BPSC और उत्तर प्रदेश में UPPSC द्वारा PCS J परीक्षा करवाई जाती है. यह परीक्षा तीन चरणों में होती है– प्रारंभिक (Prelims), मुख्य परीक्षा (Mains) और साक्षात्कार (Interview). सभी चरणों को पास करने के बाद उम्मीदवारों का चयन न्यायिक सेवा में किया जाता है. नीचे दिए लिंक पर क्लिक करके ज्यूडिशियल सर्विस परीक्षा की डिटेल्स देख सकते हैं.
BPSC 32nd Judicial Service Exam Notification
Civil Judge Salary: कितनी होती है सिविल जज की सैलरी?
सैलरी की बात करें तो एक जूनियर सिविल जज को शुरुआत में 77,840 रुपये से 1,36,520 रुपये तक वेतन मिलता है. कुछ वर्षों के अनुभव के बाद पदोन्नति मिलती है और सैलरी भी बढ़ती है. जिला जज बनने पर वेतन 1,44,840 रुपये से 1,94,660 रुपये तक पहुंच जाता है. हालांकि, अलग-अलग राज्यों में सिविल जज की सैलरी अलग हो सकती है. इसके लिए संबंधित राज्य के ज्यूडिशियल सर्विस एग्जाम नोटिफिकेशन देख सकते हैं.
Judge vs Magistrate: जज और मजिस्ट्रेट में किसकी सैलरी ज्यादा, देखें काम में क्या है अंतर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ravi Mallick
रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










