ICAI CA Topper Success Story: खाने की किल्लत और चॉल में जिंदगी, ऑटो ड्राइवर की बेटी Rank 1 टॉपर
Published by : Ravi Mallick Updated At : 27 Aug 2025 2:16 PM
ICAI CA Topper Success Story Rank 1 Prema
ICAI CA Topper Success Story: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट ऑफ इंडिया (ICAI) की तरफ से मई 2025 के लिए सीए फाइनल, सीए इंटर और सीए फाउंडेशन का रिजल्ट जारी हो गया है. सीए फाइनल में मुंबई के रहने वाले राजन काबरा को रैंक 1 प्राप्त हुआ है. सीए फाइनल का रिजल्ट जारी होते ही मुंबई की ही रहने वाली CA Topper प्रेमा जयाकुमार का नाम एक बार फिर से चर्चा में आया है.
ICAI CA Topper Success Story: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट ऑफ इंडिया (ICAI) ने मई 2025 के लिए सीए फाइनल, सीए इंटर और सीए फाउंडेशन का रिजल्ट जारी कर दिया है. इस बार मुंबई के राजन काबरा ने सीए फाइनल में ऑल इंडिया रैंक 1 हासिल किया है. वहीं, इसी बीच एक बार फिर मुंबई की ही सीए टॉपर प्रेमा जयाकुमार का नाम सुर्खियों में आ गया है. प्रेमा की कहानी हर उस छात्र के लिए प्रेरणा है जो मुश्किल हालातों के बावजूद अपने सपनों को पूरा करना चाहता है.
ICAI CA Topper Prema Jayakumar की सक्सेस स्टोरी
प्रेमा जयाकुमार का जन्म तमिलनाडु के विल्लुपुरम जिले में हुआ था. उनके पिता एक ऑटो ड्राइवर हैं जबकि मां एक प्राइवेट कंपनी में वर्कर के रूप में काम करती थीं. आर्थिक हालात ज्यादा अच्छे नहीं थे, इसलिए प्रेमा का परिवार मुंबई की एक चॉल में रहकर जिंदगी गुजार रहा था. प्रेमा ने यहीं रहते हुए अपनी स्कूली पढ़ाई पूरी की. उनका सपना था कि वो पढ़ाई में नाम कमाएं और अपने माता-पिता को सम्मान दिला सकें.
मलाड के नागिनदास कंडवाला कॉलेज से Bcom करने के बाद प्रेमा ने मुंबई विश्वविद्यालय से MCom किया. वो कॉलेज टॉपर रहीं. चार्टर्ड अकाउंटेंसी परीक्षा की तैयारी करते हुए प्रेमा ने एक के बाद एक सारे स्टेप्स पास किए.
प्रेमा जयाकुमार के पिता एक ऑटो ड्राइवर हैं. प्रमा जयकुमार का जन्म तमिलनाडु के विल्लुपुरम जिले में हुआ था. वो अपने पिता के साथ मुंबई में रहती थीं. तमिलनाडु की रहने वाली प्रेमा जयकुमार मुंबई में एक चॉल में रहती थीं. यहीं रहकर उन्होंने चार्टर्ड अकाउंटेंसी की पढ़ाई की.
सिर्फ 24 की उम्र में सीए टॉपर
प्रेमा ने साल 2013 में महज 24 साल की उम्र में सीए फाइनल परीक्षा रैंक 1 के साथ क्रैक कर ली. उन्हें 800 में से 607 अंक प्राप्त हुए थे. प्रेमा के पिता एक ऑटो ड्राइवर थे और उनकी पत्नि एक कंपनी में वर्कर थीं. प्रेमा के भाई धनराज ने भी सीए की परीक्षा अच्छें अंकों से पास की.
मुंबई में रहते हुए प्रेमा ने मलाड के नागिनदास कंडवाला कॉलेज से बीकॉम किया और वहां कॉलेज टॉपर रहीं. इसके बाद मुंबई यूनिवर्सिटी से एमकॉम भी किया, जिसमें उन्होंने यूनिवर्सिटी टॉप किया. यहीं से उनकी चार्टर्ड अकाउंटेंसी की यात्रा शुरू हुई. कड़ी मेहनत और समर्पण के दम पर प्रेमा ने सीए के हर एक स्टेप को पास किया. उन्होंने इंटरमीडिएट, आर्टिकलशिप और अन्य सभी परीक्षाएं सफलता के साथ पूरी कीं.
भाई भी सीए पास
प्रेमा जयाकुमार के भाई धनराज जयाकुमार ने भी चार्टर्ड अकाउंटेंसी परीक्षा पास की है और अच्छे अंकों से सफलता हासिल की. इस तरह एक ही परिवार से दो चार्टर्ड अकाउंटेंट निकलना किसी प्रेरणा से कम नहीं है. प्रेमा के पिता ने ऑटो चलाकर और मां ने वर्कर बनकर अपने बच्चों की पढ़ाई में कोई कमी नहीं छोड़ी. यही वजह रही कि प्रेमा ने अपने माता-पिता का नाम रोशन किया और देशभर के लाखों युवाओं के लिए एक आदर्श बन गईं.
ये भी पढ़ें: ICAI CA Final Topper May 2025: गुवाहाटी की निष्ठा को सीए फाइनल में AIR 2, देखें टॉपर्स लिस्ट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ravi Mallick
रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










