बोरिंग आलू डोसा छोड़ें, ट्राय करें नया और हेल्दी राजमा डोसा! घर वाले तारीफ करते नहीं थकेंगे

Edited by Sameer Oraon
Updated:
विज्ञापन

Pic Credit- istock

Rajma Dosa Recipe: मानसून में चाय और पकोड़े तो रोज खाते हैं, लेकिन क्या आपने कभी हेल्दी और स्वादिष्ट राजमा डोसा ट्राय किया है? यह डोसा आलू डोसा का एक बेहतरीन विकल्प है. राजमा प्रोटीन का अच्छा स्रोत है और यह डोसा स्वाद और सेहत का बेहतरीन संतुलन देता है. राजमा डोसा बनाने की विधि को फॉलो करके आप घर पर ही बना सकते हैं.

विज्ञापन

Rajma Dosa Recipe: बारिश के मौसम में तो हम अक्सर चाय पकोड़े, पैटी खाते ही रहते हैं. लेकिन जब हमें कुछ ऐसा खाना हो जो हेल्दी के साथ थोड़ लाइट भी हो तो डोसा से बढ़िया विकल्प क्या हो सकता है. लेकिन आलू का डोसा तो हमें खाने को हर जगह मिल जाता है. यह थोड़ा अब पुराना भी हो गया है और इसे डायबिटीज के मरीज खा भी नहीं सकते. तो क्यों न राजना डोसा ट्राय करें. क्योंकि राजमा प्रोटीन का अच्छा स्त्रोत है. क्योंकि यह टेस्टी होने के साथ साथ एक अलग फ्लेवर भी देगा.

राजमा डोसा बनाने की सामग्री

डोसा बैटर के लिए
1 कप चावल
1/4 कप उड़द दाल
1/4 चम्मच मेथी दाना
पानी (बैटर बनाने के लिए)
नमक (स्वाद अनुसार)

Also Read: Suji Paratha Recipe: स्वाद में लाजवाब और बनाने में आसान, ब्रेकफास्ट में तैयार करें टेस्टी सूजी पराठा

राजमा के लिए

1 कप उबला हुआ राजमा
1 प्याज, बारीक कटा हुआ
1 टमाटर, बारीक कटा हुआ
1 हरी मिर्च, बारीक कटी हुई
1/2 इंच अदरक का टुकड़ा (कद्दूकस किया हुआ)
1 चम्मच जीरा
1/2 चम्मच हल्दी पाउडर
1/2 चम्मच धनिया पाउडर
1/4 चम्मच मिर्च पाउडर
1 चम्मच गरम मसाला
नमक (स्वाद अनुसार)
1 चम्मच हरा धनिया (सजाने के लिए)
1 चम्मच तेल

कैसे तैयार करें राजमा डोसा

  • डोसा का बैटर तैयार करने के लिए सबसे पहले चावल, उड़द दाल और मेथी दाना को 4-5 घंटे के लिए पानी में भिगोकर रखें.
  • फिर इन्हें अच्छे से धोकर मिक्सर में पीस लें. ध्यान रहें कि बैटर ज्यादा गाढ़ा न होने पाए, क्योंकि गढ़ा होने से डोसा अच्छे से नहीं बनेगा. न ही बैटर को ज्यादा पतला रखें.
  • अब बैटर में नमक डालें और 8-10 घंटे उसे खमीर उठने के लिए छोड़ दें.

राजमा की स्टफिंग तैयार करें

  • राजमा की स्टफिंग तैयार करने के लिए एक कढ़ाई में तेल गरम करें और उसमें जीरा डालें. फिर प्याज, हरी मिर्च और अदरक डालकर प्याज को सुनहरा होने तक भूनें.
    अब इसमें टमाटर डालें और इसे मुलायम होने तक पकाएं. इसके बाद हल्दी, मिर्च पाउडर और धनिया पाउडर डालकर अच्छे से मिलाएं.
  • उबला हुआ राजमा डालें और मिश्रण को मिक्स करके 5-7 मिनट तक पकने दें. यदि जरूरत हो, तो थोड़ा पानी डाल सकते हैं. फिर इसे गरम मसाले और हरे धनिये से सजाकर अलग रख लें.
  • अब तवे को गरम करें और उस पर थोड़ा सा तेल लगाएं.
  • डोसा बैटर डालकर तवे पर एक पतला और गोलाकार डोसा फैलाएं. डोसा को दोनों साइड से अच्छे से क्रिस्पी होने तक पकाएं.
  • जब डोसा पक जाए, तो इसके बीच में तैयार किया हुआ राजमा मिश्रण रखें और डोसे को रोल या फोल्ड कर लें.
  • अब राजमा डोसा को हरे धनिये की चटनी और सांभर के साथ सर्व करें. यह आपके मानसून के स्वाद को और भी बढ़ा देगा.

Also Read: Potato Sticks Recipe: शाम के नाश्ते में झटपट बनाएं आ

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola