Sarkari Naukri: बैंक ऑफ बड़ौदा में मैनेजर बनने का सुनहरा मौका, मिलेगा शानदार वेतन

Updated:
विज्ञापन
Sarkari Naukri

Sarkari Naukri

बैंक ऑफ बड़ौदा में 500 से ज्यादा पदों पर निकली बहाली, देखें किन पदों पर कितनी भर्ती और आवेदन से जुड़े अन्य डिटेल्स.

विज्ञापन

Sarkari Naukri: अगर आप बैंकिंग की तैयारी कर रहे हैं तो आपके लिए खुशखबरी है. बैंक ऑफ बड़ौदा में मैनेजर समेत अन्य कई पदों के लिए शानदार भर्ती निकाली गई है, जिसमें चयनित होने पर आपको काफी शानदार वेतन मिलेगा. ऐसे में जानें इस भर्ती से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारियां.

किन पदों पर निकली वैकेंसी?

बैंक ऑफ बड़ौदा की इस भर्ती के तहत मैनेजर बिजनेस फाइनेंस के लिए 1, msme रिलेशनशिप मैनेजर के लिए 120, msme रिलेशनशिप सीनियर मैनेजर के लिए 20, हेड एआई के लिए 1, हेड मार्केटिंग ऑटोमेशन के लिए 1, हेड मर्चेंट बिजनेस एक्वायरिंग के लिए 1, हेड प्रोजेक्ट मैनेजर के लिए 1, डिजिटल पार्टनरशिप लीड के लिए 1, जोनल लीड मैनेजर मर्चेंट ऐक बिजनेस के लिए 13, बिजनेस यूनिट मैनेजर के लिए 10, मैनेजर एआई इंजीनियर के लिए 10, मर्चेंट अक्वायरिंग ऑपरेशन टीम में 10, न्यू एज मोबाइल बैंकिंग एप प्रोडक्ट मैनेजर के लिए 10 पदों पर वैकेंसी निकाली गई है.

क्या है योग्यता?

बैंक ऑफ बड़ौदा की इस भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों का एमबीए, बीई, बीटेक, या पीजीडीएम किया होना अनिवार्य है. बात करें अगर इस भर्ती के लिए उम्र सीमा की तो इसकी न्यूनतम आयु सीमा 22 साल है और अधिकतम आयु सीमा 48 वर्ष है.

Also Read: IIT Hyderabad में अब बिना GATE दिए भी मिलेगा पीएचडी में दाखिला, जल्द कर लें आवेदन

Also Read: Bihar Sarkari Naukri: बिहार में नौकरियों की भरमार, 4500 पदों पर निकली वैकेंसी

विज्ञापन
Pushpanjali

लेखक के बारे में

By Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है. मैं पिछले 2.5 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में मल्टीमीडिया जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रही हूं. इस दौरान मैंने मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ, फैशन, ब्यूटी और होम टिप्स से जुड़े कंटेंट पर काम किया है. मुझे ऐसे आर्टिकल लिखना पसंद है जो आसान भाषा में हों और पाठकों के लिए उपयोगी भी हों. मैं ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर रिसर्च करके SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करती हूं. इसके साथ ही आकर्षक हेडलाइन लिखना, सही जानकारी जुटाना और डिजिटल ऑडियंस की पसंद के अनुसार कंटेंट तैयार करना मेरी प्रमुख जिम्मेदारियों का हिस्सा रहा है. मैं हमेशा नई चीजें सीखने और अपने लेखन को बेहतर बनाने की कोशिश करती हूं. मेरा उद्देश्य ऐसा कंटेंट तैयार करना है जो लोगों तक सही जानकारी सरल और दिलचस्प तरीके से पहुंचाए.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola