Bihar Sarkari Naukri: बिहार में नौकरियों की भरमार, 4500 पदों पर निकली वैकेंसी

Bihar Sarkari Naukri
बिहार में सरकारी नौकरी की भरमार, कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर के लिए 4500 पदों पर निकली वैकेंसी, यहां देखें भर्ती से जुड़ी सारी डिटेल्स.
Bihar Sarkari Naukri Vacancy: अगर आप बिहार से हैं और सरकारी नौकरियों की तलाश में हैं तो बता दें कि आपके लिए खुशखबरी है. बिहार में कॉन्ट्रैक्ट बेसिस पर कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर के लिए भर्ती निकाली गई है और इसके लिए आवेदन की प्रक्रिया 1 नवंबर से शुरू हो चुकी है. बता दें, कि इस भर्ती के तहत अगर आपका सिलेक्शन होता है तो आपको प्रति माह 40000 रुपए तक का वेतन मिलेगा, ऐसे में देखें इस भर्ती से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां.
किन वर्गों के लिए कितनी वैकेंसी?
बिहार में इस कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर भर्ती के तहत कुल 4500 पद भरे जाएंगे जिनमें से जनरल के लिए 979 पद हैं, ईडब्ल्यूएस के लिए 245, एससी के लिए 1243, एसटी के लिए 55, ईबीसी के लिए 1170, बीसी के लिए 640, और डबलूबीसी के लिए 160 पद तय किए गए हैं.
Also Read: Bihar Success Story: अंडे और सब्जी बेचकर किया गुजारा, ऐसे की तैयारी और बन गए IAS Officer
Bihar CHO के लिए क्या है योग्यता?
बिहार CHO की इस भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से नर्सिंग में बीएससी की डिग्री होनी अनिवार्य है, साथ ही उनके पास कम से कम छह महीने का सीसीएच सर्टिफिकेट भी होना चाहिए. बात करें अगर इस भर्ती के लिए आयु सीमा की तो, इसके लिए न्यूनतम आयु सीमा 21 वर्ष है और अधिकतम आयु सीमा 45, हालांकि आरक्षित वर्गों और विकलांग उम्मीदवारों के लिए ऊपरी आयु सीमा में विशेष छूट है.
Bihar CHO के लिए कैसे करें आवेदन?
1. सबसे पहले shs.bihar.gov.in पर जाएं.
2. होमपेज पर भर्ती के लिंक पर क्लिक करें.
3. अपने मोबाइल नंबर से अपना रजिस्ट्रेशन करें.
4. अपने डिटेल्स फॉर्म में भरें और जरूरी दस्तावेजों को अपलोड करें.
5. आवेदन शुल्क का भुगतान करें.
6. आपका फॉर्म आवेदन शुल्क के भुगतान के बाद आपके स्क्रीन पर आ जाएगा, उसे डाउनलोड कर के रख लें.
Also Read: UP Police Result: इस दिन जारी होगा यूपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा का परिणाम, देखें ऑफिशियल नोटिस
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pushpanjali
मेरा नाम पुष्पांजलि है और मैं पिछले दो साल से प्रभात खबर डिजिटल के साथ जुड़ी हूं. इस दौरान मैं फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी खबरों और ट्रेंड्स को कवर कर रही हूं. मेरा मुख्य फोकस ट्रेंडिंग अपडेट्स, फिल्म रिव्यू, और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर रहता है. मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि जटिल और तकनीकी खबरों को भी पाठकों के लिए सरल, रोचक और पठनीय अंदाज में प्रस्तुत किया जाए, ताकि वे न सिर्फ खबर को समझ सकें बल्कि उससे जुड़े भी महसूस करें.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




