राजस्थान में टीचर बनने का मौका, 121 पदों पर निकली वैकेंसी, ऐसे करें अप्लाई

Published by : Smita Dey Updated At : 01 Jun 2026 2:31 PM

विज्ञापन

सांकेतिक फोटो (Freepik)

RPSC 1st Grade Teacher Vacancy 2026: राजस्थान में फर्स्ट ग्रेड टीचर की भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है. ऑनलाइन आवेदन 1 जून 2026 से शुरू हो चुकी है. कैंडिडेट्स RPSC की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं.

विज्ञापन

RPSC 1st Grade Teacher Vacancy 2026: अगर आप राजस्थान में टीचर बनकर सरकारी नौकरी पाने का सपना देख रहे हैं, और खासकर स्पेशल एजुकेशन के क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं, तो आपके लिए एक बहुत अच्छी खबर है. राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने स्कूल लेक्चरर के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है. स्कूल लेक्चरर के पोस्ट पर कुल 121 पदों पर वैकेंसी निकाली गई है. आवेदन प्रक्रिया 1 जून 2026 से शुरू हो चुकी है. अप्लाई करने की लास्ट डेट 30 जून 2026 तक है. 

किन-किन विषयों के लिए निकली है वैकेंसी?

स्कूल लेक्चरर के तहत सीनियर सेकेंडरी स्कूलों में अलग-अलग विषयों के लिए शिक्षकों की भर्ती की जा रही है. इसमें मुख्य रूप से इन विषयों को शामिल किया गया है:

  • हिन्दी 
  • इंग्लिश 
  • पॉलिटिकल साइंस और हिस्ट्री 
  • जनरल अवेयरनेस एंड जनरल स्टडीस 

RPSC 1st Grade Teacher Vacancy 2026 Notification Check Here

RPSC 1st Grade Teacher Vacancy 2026: कौन कर सकता है अप्लाई?

  • आपके पास संबंधित विषय में किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री होनी चाहिए. 
  • आपके पास BEd (स्पेशल एजुकेशन) की डिग्री होनी अनिवार्य है. अगर आपने सामान्य BEd किया है, तो आपके पास स्पेशल एजुकेशन में 1 या 2 साल का डिप्लोमा होना चाहिए जो RCI द्वारा मान्यता प्राप्त हो. 
  • उम्मीदवार का ‘रिहैबिलिटेशन काउंसिल ऑफ इंडिया’ (RCI) में वैलिड रजिस्ट्रेशन होना जरूरी है. 
  • इस पद के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की उम्र 21 साल से 40 साल के बीच होनी चाहिए. राजस्थान सरकार के नियमों के अनुसार आरक्षित वर्गों (OBC, SC, ST, EWS और महिला उम्मीदवारों) को अधिकतम उम्र सीमा में सरकारी नियमानुसार छूट दी जाएगी. 

वैकेंसी डिटेल्स 

इस भर्ती (RPSC 1st Grade Teacher Vacancy 2026) के तहत कुल 121 पोस्ट भरे जाएंगे. इनमें से हर कैटेगरी के अनुसार, पोस्ट की संख्या अलग-अलग है.

कैटेगरीपदों की संख्या
UR46
SC19
ST14
OBC25
EWS11
MBC06

ऐसे करें ऑनलाइन अप्लाई 

  • सबसे पहले  RPSC की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाएं. 
  • अपनी डिटेल्स डालकर रजिस्ट्रेशन करें. 
  • लॉगिन करने के बाद आप आवेदन फॉर्म भर सकते हैं. 
  • उसके बाद सारे डॉक्यूमेंट्स, सर्टिफिकेट और आरसीआई (RCI) रजिस्ट्रेशन नंबर अपलोड करें. 
  • फिर आवेदन शुल्क जमा करें. 
  • लास्ट में फॉर्म को सबमिट करके प्रिंट निकाल लें.

सैलरी स्ट्रक्चर 

राजस्थान में स्कूल  लेक्चरर के पोस्ट पर सिलेक्ट होने वाले कैंडिडेट्स को पे लेवल 12 के तहत सैलरी मिलेगी. पे लेवल 12 की ग्रेड पे 4800 रुपये प्रति महीने है. राजस्थान के नियमों के अनुसार, शुरुआती 2 साल के प्रोबेशन पीरियड के दौरान एक फिक्स स्टाइपेंड मिलता है. 

यह भी पढ़ें: RPSC RAS के लिए इस दिन से करें अप्लाई, 607 पदों पर वैकेंसी

विज्ञापन
Smita Dey

लेखक के बारे में

By Smita Dey

स्मिता दे प्रभात खबर में डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर पर काम कर रही हैं. बुक्स पढ़ना, डांसिंग और ट्रैवलिंग का शौक रखने वाली स्मिता युवाओं को बेहतर करियर गाइड करना और नौकरी के लिए प्रोत्साहित करना पसंद करती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola