Rojgar Mela 2025: नहीं चाहिए 21 हजार वाली नौकरी… रोजगार मेले में अभ्यर्थियों ने ठुकाराया जॉब ऑफर

Published by : Ravi Mallick Updated At : 22 Jul 2025 8:10 AM

विज्ञापन

Rojgar Mela 2025

Rojgar Mela 2025: रोजगार मेला आमतौर पर नौकरी की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए खास मौके लेकर आता है. वहीं, उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ की आईटीआई में सोमवार को लगे जॉब फेयर में एक अलग ही नजारा देखने को मिला. यहां कई अभ्यर्थियों ने 10 से 21 हजार प्रति माह के जॉब ऑफर को ठुकरा दिया.

विज्ञापन

Rojgar Mela 2025: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में लगे रोजगार मेले में इस बार कुछ अलग ही तस्वीर देखने को मिली. आमतौर पर युवा ऐसे मेलों में नौकरियों की उम्मीद लेकर पहुंचते हैं और जैसे ही कोई ऑफर मिलता है, तुरंत स्वीकार कर लेते हैं. लेकिन इस बार का नजारा थोड़ा अलग था. सोमवार को अलीगंज स्थित राजकीय आईटीआई में लगे रोजगार मेले में कई युवाओं ने 10,000 रुपये से लेकर 21,000 रुपये प्रति माह तक की सैलरी वाले जॉब ऑफर को ठुकरा दिया.

Rojgar Mela 2025: दूसरे राज्यों में नौकरी का ऑफर

रोजगार मेले में शामिल कंपनियों ने गुजरात और कुछ अन्य दूरस्थ राज्यों में नौकरी का ऑफर दिया था. हालांकि, अधिकतर युवाओं ने इन प्रस्तावों को अस्वीकार कर दिया. उनका कहना था कि इतनी कम सैलरी में घर से हजारों किलोमीटर दूर जाकर काम करना मुमकिन नहीं है.

कुछ अभ्यर्थियों ने बताया कि यदि यही नौकरी उनके राज्य या आसपास के क्षेत्र में होती, तो वे ऑफर जरूर स्वीकार करते. बीकेटी के तेज नारायण शर्मा ने बताया कि कम्पनी ने 17 हजार रुपये सैलरी का ऑफर दिया है, जिसपर अभी हामी नहीं भरी है. बदायूं से आए विजय पाल ने बताया कि 15 हजार रुपये की नौकरी की बात कही है.

प्रयागराज में रोजगार मेला

उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (रोडवेज) प्रयागराज क्षेत्र में अनुबंध पर चालकों की भर्ती के लिए विशेष रोजगार मेला आयोजित कर रहा है. यह मेला 23 जुलाई, बुधवार को सुबह 10 बजे प्रयागराज वर्कशॉप डिपो, राजापुर में लगेगा. चालक पद के लिए अभ्यर्थियों की न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता आठवीं पास होना अनिवार्य है. साथ ही उनके पास भारी वाहन चलाने का वैध ड्राइविंग लाइसेंस होना चाहिए, जिसकी वैधता कम से कम दो वर्ष पुरानी होनी चाहिए. इच्छुक अभ्यर्थी दस्तावेजों के साथ समय पर उपस्थित हों.

ये भी पढ़ें: RIMS Admission 2025: MBBS का सपना होगा साकार, रिम्स में कम स्कोर वालों के लिए खुशखबरी

विज्ञापन
Ravi Mallick

लेखक के बारे में

By Ravi Mallick

रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola