रेलवे टेक्नीशियन भर्ती में आवेदन शुरू, 6557 पदों के लिए ऐसे भरें फॉर्म

Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक फोटो (AI Generated)

Railway Job 2026: रेलवे में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है. रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने टेक्नीशियन ग्रेड 1 सिग्नल और टेक्नीशियन ग्रेड 3 के कुल 6557 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 30 जून 2026 से 29 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

विज्ञापन

Railway Job 2026: रेलवे टेक्नीशियन भर्ती में अलग-अलग पदों के लिए अलग शैक्षणिक योग्यता तय की गई है. टेक्नीशियन ग्रेड 1 सिग्नल पद के लिए उम्मीदवार के पास फिजिक्स, इलेक्ट्रॉनिक्स, कंप्यूटर साइंस, इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी या इंस्ट्रूमेंटेशन विषय में बीएससी की डिग्री होनी चाहिए. इसके अलावा संबंधित ब्रांच में बीई, बीटेक या तीन वर्षीय इंजीनियरिंग पॉलिटेक्निक डिप्लोमा रखने वाले उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं.

विज्ञापन

RRB Technician Age Limit: कौन कर सकता है अप्लाई?

इस भर्ती में आवेदन करने के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष रखी गई है. टेक्नीशियन ग्रेड 3 के लिए अधिकतम आयु 30 वर्ष और टेक्नीशियन ग्रेड 1 सिग्नल के लिए अधिकतम आयु 33 वर्ष निर्धारित की गई है. आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट मिलेगी.

ऐसे करें RRB Technician Recruitment 2026 के लिए आवेदन

  • सबसे पहले रेलवे भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rrbapply.gov.in पर जाएं.
  • अब RRB Technician Recruitment 2026 (CEN 02/2026) के आवेदन लिंक पर क्लिक करें.
  • नया रजिस्ट्रेशन करें और लॉगिन आईडी बनाएं.
  • आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी सही-सही भरें.
  • जरूरी दस्तावेज, फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें.
  • अपनी श्रेणी के अनुसार एप्लीकेशन फीस जमा करें.
  • सभी जानकारी जांचने के बाद फॉर्म सबमिट करें.
  • भविष्य के लिए आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें.

RRB Technician Recruitment 2026 Notification Check Here

एप्लीकेशन फीस

अगर एप्लीकेशन फीस की बात करें तो सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को 500 रुपये शुल्क देना होगा, जबकि एससी, एसटी और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए एप्लीकेशन फीस 250 रुपये है. परीक्षा के पहले चरण में शामिल होने के बाद सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों को 400 रुपये तथा एससी, एसटी, महिला और दिव्यांग उम्मीदवारों को 250 रुपये एप्लीकेशन फीस वापस कर दिया जाएगा.

Railway Technician पद पर कैसे होगा चयन?

रेलवे टेक्नीशियन भर्ती में उम्मीदवारों का चयन निर्धारित चयन प्रक्रिया के आधार पर किया जाएगा. सबसे पहले कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) आयोजित होगी. परीक्षा से करीब 10 दिन पहले एग्जाम सिटी की जानकारी और परीक्षा से 4 दिन पहले एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा. परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को आगे की प्रक्रिया के लिए बुलाया जाएगा.

यह भी पढ़ें- महाराष्ट्र TET पेपर लीक के बीच करें तैयारी, जानें RTE, NEP और शिक्षा से जुड़े 10 महत्वपूर्ण सवाल

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola