ONGC Vacancy: ऑयल इंडिया में काम करने का एक और मौका, बढ़ी Apply करने की लास्ट डेट 

Published by : Shambhavi Shivani Updated At : 09 Nov 2025 5:26 PM

विज्ञापन

ONGC वैकेंसी (प्रतीकात्मक तस्वीर, फोटो क्रेडिट-फ्रीपिक)

ONGC Vacancy: ONGC ने 2623 अप्रेंटिस के पदों पर भर्ती निकाली थी. अब इस भर्ती के लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख बढ़ा दी गई है. कैंडिडेट्स 17 नवंबर तक अप्लाई (Apply) कर सकते हैं. अगर आप भी इस नौकरी के लिए अप्लाई करना चाहते हैं यहां डिटेल जानकारी हासिल करें.

विज्ञापन

ONGC Vacancy: ऑयल एंड नेचुरल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (ONGC) ने कुछ समय पहले अप्रेंटिस के पदों पर भर्ती निकाली थी. अब इस भर्ती के लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख (Last Date) बढ़ा दी गई है. ONGC की इस भर्ती के जरिए 2623 पोस्ट पर उम्मीदवारों की नियुक्ति होगी. अगर आप भी इस नौकरी के लिए अप्लाई करना चाहते हैं यहां डिटेल जानकारी हासिल करें. 

ONGC Vacancy Last Date: 2623 पदों पर निकली वैकेंसी

ऑयल एंड नेचुरल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (ONGC) ने अप्रेंटिस पदों के लिए आवेदन की लास्ट डेट बढ़ा दी है। अब उम्मीदवार 17 नवंबर 2025 तक आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के जरिए कुल 2623 पदों पर उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी। आवेदन प्रक्रिया 16 अक्टूबर 2025 से चल रही है।

ONGC Vacancy Important Dates: महत्वपूर्ण डेट्स

  • आवेदन शुरू होने की तारीख: 16 अक्टूबर 2025
  • आवेदन की अंतिम तिथि (बढ़ी हुई): 17 नवंबर 2025
  • आधिकारिक वेबसाइट: ongcindia.com

ONGC Vacancy Eligibility: शैक्षणिक योग्यता 

प्रत्येक पद के लिए योग्यता अलग-अलग तय की गई है. उम्मीदवार 10वीं पास, आईटीआई पास या ग्रैजुएट हो सकते हैं. आवेदन से पहले उम्मीदवारों को ऑफिशियल नोटिफिकेशन में दी गई योग्यता जरूर चेक करनी चाहिए. 

ONGC Vacancy Age Limit: आयु सीमा 

  • न्यूनतम आयु: 18 वर्ष
  • अधिकतम आयु: 24 वर्ष (6 नवंबर 2025 तक)

आरक्षित वर्ग से आने वाले कैंडिडेट्स को अधिकतम आयु सीमा (Maximum Age Limit) में छूट दी जाएगी. 

ONGC Vacancy Salary: स्टाइपेंड

  • ग्रेजुएट अप्रेंटिस: 12,300 रुपये प्रति महीने 
  • तीन वर्षीय डिप्लोमा धारक: 10,900 रुपये प्रति महीने
  • ट्रेड अप्रेंटिस (10वीं/12वीं): 8,200 रुपये प्रति महीने
  • एक वर्षीय आईटीआई ट्रेड: 9,600 रुपये प्रति महीने
  • दो वर्षीय आईटीआई ट्रेड: 10,560 रुपये प्रति महीने

ONGC Vacancy How to Apply: कैसे करें अप्लाई? 

  • सबसे पहले कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट ongcindia.com पर जाएं. 
  • इसके बाद होम पेज पर दिए गए आवेदन लिंक पर क्लिक करें. 
  • अब अपना रजिस्ट्रेशन करें और लॉगिन करें. 
  • फॉर्म भरें और सभी डॉक्यूमेंट्स जमा करें. 
  • अंत में फॉर्म सबमिट करें और कंफर्मेशन पेज को डाउनलोड कर लें. 

यह भी पढ़ें- देश की सेवा के लिए हो जाएं तैयार, इंडियन एयर फोर्स में निकली वैकेंसी, कल से करें Apply

विज्ञापन
Shambhavi Shivani

लेखक के बारे में

By Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola