OICL Vacancy 2025: फ्रेशर्स के लिए नौकरियों का सुनहरा मौका, इतने पदों पर जल्द करें Apply
Published by : Shubham Updated At : 02 Aug 2025 6:18 PM
OICL Vacancy 2025
OICL Assistant Recruitment 2025 फ्रेश ग्रेजुएट्स के लिए सरकारी नौकरी पाने का बेहतरीन मौका है. ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड ने भर्ती निकाली है. इच्छुक उम्मीदवार 17 अगस्त तक आवेदन कर सकते हैं. बिना अनुभव वाले उम्मीदवार भी इस भर्ती के लिए पात्र हैं. OICL Vacancy 2025 के लिए जल्द करें आवेदन और सुरक्षित करें भविष्य.
OICL Vacancy 2025: अगर आपने ग्रेजुएशन पूरी कर ली है और सरकारी नौकरी की तलाश में हैं तो आपके लिए एक शानदार मौका है. ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (OICL) ने असिस्टेंट पदों के लिए 500 वैकेंसी निकाली हैं. यह मौका खासकर उन युवाओं के लिए है जो फ्रेशर हैं और बैंक या बीमा सेक्टर में करियर बनाना चाहते हैं. यहां आप OICL Vacancy 2025 की डिटेल जानें.
OICL Vacancy 2025: पोस्ट की जानकारी (OICL Vacancy 2025)
ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी भारत सरकार की सार्वजनिक क्षेत्र की बीमा कंपनी है. असिस्टेंट पद ग्रुप ‘C’ (Class III Cadre) में आता है, यहां पोस्ट की जानकारी इस प्रकार है-
| कैटेगरी | वैकेंसी डिटेल |
| अनारक्षित (UR) | 113 |
| आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) | 15 |
| ओबीसी (OBC) | 173 |
| अनुसूचित जनजाति (ST) | 77 |
| अनुसूचित जाति (SC) | 122 |
| कुल | 500 |
यह भी पढ़ें- NEET PG 2025: नीट पीजी एग्जाम कल, क्या ले जाएं, क्या नहीं? Exam Day Guidelines यहां देखें
OICL Vacancy 2025: योग्यता और आयु सीमा
- उम्मीदवार ने मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (Graduation) किया हो.
- इंग्लिश सब्जेक्ट विषय SSC/HSC/Graduation में किसी एक स्तर पर पढ़ा हो.
- स्थानीय भाषा (रीजनल लैंग्वेज) पढ़ने, लिखने और बोलने में सक्षम होना चाहिए.
- कोई अनुभव आवश्यक नहीं है, फ्रेशर्स आवेदन कर सकते हैं.
- आयु सीमा: 21 वर्ष से 31 वर्ष (31 जुलाई 2025 तक- आरक्षित वर्ग को ऊपरी आयु में छूट)
OICL Vacancy 2025: चयन प्रक्रिया और फीस
- चयन प्रक्रिया: ऑनलाइन लिखित परीक्षा के आधार पर चयन किया जाएगा.
- आवेदन शुल्क: SC/ST/PwBD/Ex-Serviceman: 100, अन्य सभी उम्मीदवार: 850
OICL Vacancy 2025: कैसे करें आवेदन?
- IBPS की ऑफिशियल वेबसाइट ibpsonline.ibps.in पर जाएं
- “OICL Assistant Recruitment” के लिंक पर क्लिक करें
- “New Registration” पर जाकर रजिस्ट्रेशन पूरा करें
- लॉगिन कर आवेदन फॉर्म भरें और जरूरी दस्तावेज़ अपलोड करें
- परीक्षा केंद्र चुनें और फीस का भुगतान करें
- फॉर्म का प्रिंट निकालकर सुरक्षित रखें.
यह भी पढ़ें- BTech Admission 2025: UPTAC राउंड 2 चॉइस फिलिंग शुरू, Seat अलॉटमेंट डेट और आगे का Process यहां
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shubham
प्रभात खबर डिजिटल में सीख रहे हैं...Shubham की स्कूल की शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं से लेकर रोजगार से जुड़ी खबरों पर अच्छी पकड़ है। प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए करंट अफेयर्स के अलावा एजुकेशन न्यूज, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स और बोर्ड एग्जाम/रिजल्ट से जुड़ी खबरों को लोगों तक पहुंचाने का प्रयास करते हैं। शुभम को कुल 5 वर्षों का अनुभव है और वह पूर्व में स्टडी अब्राॅड प्लेटफाॅर्म LeverageEdu और दैनिक जागरण (Dainik Jagran) में कंटेंट क्रिएटर/डेवलपर रहे चुके हैं। शुभम से shubham@prabhatkhabar.in और 9721551782 पर कॉन्टैक्ट किया जा सकता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










