UPTAC राउंड 2 चॉइस फिलिंग शुरू, Seat अलॉटमेंट डेट और आगे का Process यहां

IGNOU Admissions 2025
BTech Admission 2025: BTech एडमिशन 2025 के लिए UPTAC काउंसलिंग राउंड 2 की चॉइस फिलिंग शुरू हो चुकी है. छात्र 2 से 3 अगस्त तक अपनी चॉइस भर सकते हैं. सीट अलॉटमेंट 5 अगस्त को घोषित होगा. जानिए आगे की प्रक्रिया, फीस डिटेल्स और Freeze/Float विकल्प से जुड़ी हर जरूरी जानकारी.
BTech Admission 2025 in Hindi: अगर आप यूपी में BTech में एडमिशन लेना चाहते हैं और UPTAC (Uttar Pradesh Technical Admission Counselling) के तहत काउंसलिंग में भाग ले रहे हैं तो यह आपके लिए जरूरी अपडेट है. UPTAC BTech काउंसलिंग 2025 के राउंड 2 की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. आइए जानते हैं राउंड 2 से लेकर राउंड 5 तक और BTech Admission 2025 की पूरी जानकारी.
UPTAC BTech Counselling 2025: राउंड 2 चॉइस फिलिंग शुरू
- चॉइस फिलिंग और लॉकिंग: 2 अगस्त से 3 अगस्त 2025 तक
- उम्मीदवारों को इस दौरान कॉलेज और ब्रांच चुननी है और विकल्प लॉक करना है.
- सीट अलॉटमेंट रिजल्ट: 5 अगस्त 2025 को घोषित होगा.
यह भी पढ़ें- JEECUP Counselling 2025: यूपी पॉलिटेक्निक राउंड 4 सीट अलॉटमेंट जारी, यहां करें चेक और जानें आगे का प्रोसेस
BTech Admission 2025: सीट कन्फर्मेशन फीस और अन्य विकल्प
- सीट कन्फर्मेशन फीस: 20,000 (जनरल/ओबीसी) और 12,000 (SC/ST)
- फीस जमा करने की अंतिम तारीख: 5 से 8 अगस्त 2025
- Freeze/Float विकल्प चयन: 5 से 7 अगस्त
- सीट विदड्रॉल (Seat Withdrawal): 5 से 7 अगस्त.
UPTAC BTech Counselling 2025: राउंड 3 शेड्यूल
| प्रक्रिया | तारीख |
| चॉइस लॉकिंग (अंतिम मौका) | 8–9 अगस्त 2025 |
| JEE के लिए सीट अलॉटमेंट | 11 अगस्त 2025 |
| सीट कन्फर्मेशन फीस जमा | 11–12 अगस्त 2025 |
| Freeze/Float विकल्प | 11–12 अगस्त 2025 |
| सीट विदड्रॉल | 11–12 अगस्त 2025 |
BTech Admission 2025: राउंड 4 काउंसलिंग शेड्यूल
| प्रक्रिया | तारीख |
| सीट अलॉटमेंट (ऑटो फ्रीज) | 13 अगस्त 2025 |
| फीस भुगतान (नई सीट के लिए) | 13–15 अगस्त 2025 |
| सीट विदड्रॉल | 13–21 अगस्त 2025 |
| फिजिकल रिपोर्टिंग (ऑटो फ्रीज़ कैंडिडेट्स) | 18–21 अगस्त 2025 |
BTech Admission 2025: राउंड 5 शेड्यूल
| प्रक्रिया | तारीख |
| इंटरनल स्लाइडिंग के लिए ऑनलाइन विलिंगनेस | 18–21 अगस्त 2025 |
| सीट अलॉटमेंट (इंटरनल स्लाइडिंग) | 22 अगस्त 2025 |
| स्पेशल राउंड के लिए खाली सीटों की जानकारी | 22 अगस्त 2025 |
इसे भी पढ़ें- Free Online Courses After 12th 2025: 12वीं के बाद टॉप 10 Online Courses कौन से हैं? लाखों में होती है Salary
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shubham
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










