MP Police कांस्टेबल परीक्षा की आंसर की जारी, यहां डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड
Published by : Ravi Mallick Updated At : 18 Dec 2025 5:23 PM
MP Police Constable Answer Key 2025 (सांकेतिक फोटो)
MP Police Constable Answer Key 2025: एमपी पुलिस में कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स का इंतजार खत्म हो गया है. मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (MPESB) की तरफ से भर्ती परीक्षा के लिए आंसर की जारी कर दी गई है. आंसर की चेक करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाना होगा.
MP Police Constable Answer Key 2025: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड MPESB की ओर से एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की आंसर की जारी कर दी गई है. जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अब ऑफिशियल वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाकर अपनी आंसर की चेक कर सकते हैं. आंसर की जारी होने के बाद अभ्यर्थी अपने दिए गए जवाबों का मिलान कर सकते हैं और अनुमान लगा सकते हैं कि उनका रिजल्ट कैसा रहने वाला है.
इस वैकेंसी के लिए आवेदन प्रक्रिया 13 सितंबर 2025 को शुरू हुई थी. इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को 8 अक्टूबर 2025 तक का समय दिया गया था. इसके लिए परीक्षा का आयोजन 30 अक्टूबर 2025 को हुआ था. इसमें शामिल होने वाले कैंडिडेट्स के लिए आंसर की जारी कर दी गई है.
MP Police Constable Answer Key 2025 कैसे चेक करें
- सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाएं.
- होम पेज पर MP Police Constable Answer Key 2025 से जुड़ा लिंक खोजें और उस पर क्लिक करें.
- अब लॉगिन पेज खुलेगा, जहां अपना आवेदन नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें.
- सबमिट करते ही आंसर की स्क्रीन पर दिखाई देगी.
- आंसर की को डाउनलोड करें और भविष्य के लिए इसका प्रिंटआउट निकाल लें.
MP Police Constable Answer Key 2025 Check Here
आंसर की की मदद से कैंडिडेट्स अपने संभावित अंक निकाल सकते हैं. इससे यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि चयन की रेस में उनकी स्थिति कैसी है. साथ ही अगर किसी उत्तर को लेकर कोई गड़बड़ी लगती है, तो समय रहते आपत्ति दर्ज कर सकते हैं.
वैकेंसी डिटेल्स
इस भर्ती अभियान के जरिए एमपी पुलिस में कांस्टेबल के कुल 7500 खाली पदों पर नियुक्ति की जाएगी. परीक्षा पूरी होने के बाद बोर्ड की ओर से पहले प्रोविजनल आंसर की जारी की गई है. कैंडिडेट्स को आंसर की देखने के साथ साथ उस पर आपत्ति दर्ज कराने का मौका भी दिया गया है. अगर किसी सवाल या उत्तर को लेकर अभ्यर्थी को कोई आपत्ति है, तो तय समय सीमा के अंदर ऑब्जेक्शन दर्ज कर सकते हैं.
यह भी पढ़ें: मल्टी टास्किंग स्टाफ भर्ती के लिए आवेदन शुरू, सैलरी होगी 56000 से ज्यादा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ravi Mallick
रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










