JSSC Teacher Recruitment 2025: झारखंड में सरकारी टीचर के 1373 पदों पर वैकेंसी, सैलरी होगी 35000 से ज्यादा
Published by : Ravi Mallick Updated At : 12 Jun 2025 8:10 AM
JSSC Teacher Recruitment 2025
JSSC Teacher Recruitment 2025: टीचर के पद पर सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए काम की खबर है. झारखंड स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (JSSC) की तरफ से सेकेंडरी टीचर के 1373 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू होने वाली है. इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है.
JSSC Teacher Recruitment 2025: झारखंड स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (JSSC) की तरफ से शिक्षक भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी हुआ है. झारखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए शानदार मौका है. इस वैकेंसी के माध्यम से राज्य में सेकेंडरी टीचर के कुल 1373 खाली पदों पर भर्तियां होंगी. इसके लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को ऑफिशियल वेबसाइट jssc.jharkhand.gov.in पर जाना होगा.
झारखंड में निकली इस वैकेंसी के लिए आवेदन प्रक्रिया 18 जून 2025 से शुरू होगी. इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को 19 जुलाई 2025 तक का समय मिलेगा. इस वैकेंसी में आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करना होगा.
JSSC Teacher Recruitment 2025: ऐसे करें आवेदन
- इस वैकेंसी में आवेदन करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट- jssc.jharkhand.gov.in पर जाना होगा.
- वेबसाइट की होम पेज पर Latest updates के लिंक पर क्लिक करें.
- अगले पेज पर Jharkhand Trained Madhyamik Acharya Combined Competitive Examination के लिंक पर जाना होगा.
- अब Apply Online पर क्लिक करें.
- मांगी गई डिटेल्स से रजिस्ट्रेशन करना होगा.
- रजिस्ट्रेशन के बाद एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं.
JSSC Jharkhand Teacher Recruitment 2025 Notification यहां डायरेक्ट लिंक से चेक करें.
JSSC Teacher Eligibility: कौन कर सकता है अप्लाई?
झारखंड में शिक्षकों के पद पर निकली इस वैकेंसी में आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स के पास किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री होनी चाहिए. इसके अलावा बीएड की डिग्री होनी चाहिए. योग्यता संबंधित ज्यादा जानकारी के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन देख सकते हैं.
कितनी होगी सैलरी?
झारखंड में शिक्षकों के पद पर सेलेक्ट होने वाले कैंडिडेट्स को सैलरी पे लेवल 6 के तहत मिलेगी. इसमें बेसिक सैलरी 35,400 रुपये से 1,12,400 रुपये तक हो सकती है. इसके अलावा कई सरकारी भत्तों का लाभ भी मिलेगा. इसमें आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स का लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर चयन होगा.
ये भी पढ़ें: यूपीएससी प्रीलिम्स का रिजल्ट जारी, इस दिन होगी मेन्स परीक्षा, देखें शेड्यूल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ravi Mallick
रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










