IBPS ने जारी किया PO भर्ती का नोटिफिकेशन, 6715 पदों के लिए आवेदन शुरू

Author Smita dey
Updated:
विज्ञापन
IBPS PO Recruitment 2026 apply online

काम करते हुए लड़की की सांकेतिक फोटो (AI Generated)

IBPS PO Recruitment 2026: IBPS बैंक में PO के 6715 पदों पर वैकेंसी निकाली गई है. ग्रेजुएट्स 21 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं. यहां देखें सैलरी और वैकेंसी डिटेल्स.

विज्ञापन

IBPS PO Recruitment 2026: बैंक की नौकरी का सपना देखने वाले युवाओं के लिए बेहतरीन मौका आ गया है. इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनेल सिलेक्शन (IBPS) ने प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO) और मैनेजमेंट ट्रेनी (MT) के 6,715 पदों पर भर्ती के लिए अपना आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 1 जुलाई 2026 से शुरू हो गई है. फॉर्म भरने और फीस जमा करने की लास्ट डेट 21 जुलाई 2026 तक है.  

कौन कर सकता है अप्लाई?

अगर आपने किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से किसी भी विषय में ग्रेजुएशन पूरा कर लिया है, तो आप इस परीक्षा के लिए योग्य हैं. इस परीक्षा में बैठने के लिए ग्रेजुएशन में किसी न्यूनतम प्रतिशत की शर्त नहीं रखी गई है, यानी सिर्फ पास होना ही काफी है. कैंडिडेट्स की न्यूनतम उम्र 20 साल और अधिकतम उम्र 30 साल होनी चाहिए. सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्गों को अधिकतम उम्र सीमा में छूट भी दी जाएगी; जैसे OBC को 3 साल और SC/ST कैटेगरी के उम्मीदवारों को 5 साल की राहत मिलेगी. 

IBPS PO Recruitment 2026 Notification Check Here

बैंक वाइज वैकेंसी डिटेल्स 

बैंक का नाम UR EWSOBCSCSTकुल पद 
बैंक ऑफ बड़ौदा  (BOB)7701905132851421900
बैंक ऑफ इंडिया (BOI)203501357537500
बैंक ऑफ महाराष्ट्र (BOM)446110297165821100
केनरा बैंक 6081504052251121500
इंडियन ओवरसीज बैंक (IOB)223541488441550
पंजाब नेशनल बैंक (PNB)204501367638504
पंजाब एंड सिंध बैंक 6215472413161

IBPS PO Recruitment 2026: सैलरी डिटेल्स 

IBPS PO पोस्ट पर सिलेक्टेड कैंडिडेट्स कीआपकी शुरुआती बेसिक सैलरी 48,480 रुपये होती है. इसके अलावा महंगाई भत्ता (DA), मकान किराया भत्ता (HRA) और मेडिकल जैसी कई सुविधाएं मिलती हैं. सब मिलाकर शुरुआत में हाथ में आने वाली कुल सैलरी करीब 74000 से 76000 रुपये प्रति महीना तक होगी.

ऐसे करें ऑनलाइन अप्लाई

  • सबसे पहले IBPS की ऑफिशियल वेबसाइट ibps.in पर जाएं. 
  • होमपेज पर Apply Online for CRP PO/MT-XVI लिंक पर क्लिक करें. 
  • अपनी डिटेल्स डालकर न्यू रजिस्ट्रेशन करें. 
  • अपने रजिस्ट्रेशन नंबर से लॉगिन करके फॉर्म भर सकते हैं. 
  • अब अपनी जरूरी सभी डॉक्यूमेंट अपलोड करें. 
  • फिर फीस जमा करें. 
  • लास्ट में फॉर्म सबमिट करके प्रिंटआउट निकाल लें. 

यह भी पढ़ें: रेलवे टेक्नीशियन भर्ती में आवेदन शुरू, 6557 पदों के लिए ऐसे भरें फॉर्म

विज्ञापन
Smita Dey

लेखक के बारे में

By Smita Dey

स्मिता दे प्रभात खबर में डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर पर काम कर रही हैं. बुक्स पढ़ना, डांसिंग और ट्रैवलिंग का शौक रखने वाली स्मिता युवाओं को बेहतर करियर गाइड करना और नौकरी के लिए प्रोत्साहित करना पसंद करती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola