IBPS Clerk Recruitment 2025: सरकारी बैंकों में क्लर्क की 10277 पदों पर वैकेंसी, सैलरी होगी 65000 से ज्यादा
Published by : Ravi Mallick Updated At : 01 Aug 2025 5:25 PM
IBPS Clerk Recruitment 2025
IBPS Clerk Recruitment 2025: बैंक में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए काम की खबर है. आईबीपीएस क्लर्क भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है. इस भर्ती के माध्यम से कुल 10000 से ज्यादा पदों पर भर्तियां होंगी. आईबीपीएस क्लर्क भर्ती के लिए आवेदन ऑनलाइन मोड में कर सकते हैं.
IBPS Clerk Recruitment 2025: सरकारी बैंक में नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए यह एक सुनहरा मौका है. इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सेलेक्शन (IBPS) ने क्लर्क पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस भर्ती अभियान के तहत देशभर के विभिन्न सरकारी बैंकों में कुल 10,277 पदों को भरा जाएगा. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं.
IBPS Clerk Recruitment 2025: ऐसे करें आवेदन
- सबसे पहले IBPS की आधिकारिक वेबसाइट https://ibps.in पर जाएं.
- होमपेज पर “CRP Clerks-XV” लिंक पर क्लिक करें.
- अब “Apply Online” लिंक पर क्लिक करें.
- नई रजिस्ट्रेशन करें और सभी जरूरी डिटेल्स भरें.
- डॉक्युमेंट्स अपलोड करें (फोटो, सिग्नेचर, आईडी प्रूफ आदि).
- आवेदन शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म को सबमिट करें.
- आवेदन की एक प्रति डाउनलोड कर अपने पास सुरक्षित रखें.
IBPS Clerk Recruitment 2025 Notification यहां डायरेक्ट लिंक से चेक करें.
IBPS Clerk Selection Process: कैसे होगा चयन?
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (Graduation) पास होना अनिवार्य है. साथ ही, आवेदक की आयु सीमा 20 वर्ष से 28 वर्ष के बीच होनी चाहिए. हालांकि, आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट प्रदान की जाएगी. इस पद पर सेलेक्ट होने वाले कैंडिडेट्स की बेसिक सैलरी 24,050 रुपये से 64,480 रुपये तक होगी. इसके अलावा कई सरकारी भत्तों का लाभ भी मिलेगा.
चयन प्रक्रिया कुल तीन चरणों में पूरी होगी. सबसे पहले उम्मीदवारों को प्रीलिम्स परीक्षा (Preliminary Computer Based Test) में शामिल होना होगा. इसके बाद सफल उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा (Mains Computer Based Test) देनी होगी. अंतिम चरण में दस्तावेज सत्यापन (Document Verification) किया जाएगा और उसके आधार पर फाइनल सिलेक्शन किया जाएगा.
यह भी पढ़ें: SSC Exam Protest 2025: मर्द होते तो वर्दी पहनते… कौन हैं अभिनय सर, जिनकी पुलिसकर्मी से हुई बहस
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ravi Mallick
रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










