SSC Exam Protest 2025: कौन हैं अभिनय सर, जिनकी पुलिसकर्मी से हुई बहस

SSC Exam Protest 2025 Who is Abhinay Sir
SSC Exam Protest 2025: स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (SSC) की परीक्षाओं में शामिल होने वाले अभ्यर्थी सड़कों पर उतरे आए हैं. गुरुवार को पेपर लीक के विरोध में एसएससी अभ्यर्थियों और शिक्षकों ने दिल्ली में प्रदर्शन किया. इस दौरान पुलिसकर्मी और शिक्षकों के बीच बहस भी देखने को मिली. एसएससी टीचर अभिनय सर और पुलिसकर्मी के बीच की बहस काफी वायरल हो रही है.
SSC Exam Protest 2025: बीते दिनों पूरे देश में कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की परीक्षाओं के रद्द होने की खबर सामने आई. देशभर से एसएससी अभ्यर्थी गुरुवार को दिल्ली में जुटे. पेपर लीक समेत भर्ती परीक्षा अचानक रद्द करने के विरोध में अभ्यर्थियों का ये जुटान हुआ. इस दौरान पुलिस पर अभ्यर्थियों के ऊपर लाठीचार्ज का आरोप लगा है.
एसएससी पेपर लीक, परीक्षा रद्द समेत भर्ती प्रक्रिया में बार-बार हो रही गड़बड़ी के विरोध में देश के कई राज्यों से एसएससी अभ्यर्थी गुरुवार को दिल्ली में जुटे. दिल्ली के जंतर-मंतर में जुटे अभ्यर्थियों ने अपनी मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया है. इस दौरान एसएससी टीचर अभिनय सर और पुलिसकर्मी के बीच की बहस काफी बहस हुआ. आइए जानते हैं अभिनय सर कौन हैं.
SSC Exam Protest में छात्रों का समर्थन करने वाले अभिनय सर कौन हैं?
अभिनय शर्मा, जिन्हें लोग प्यार से अभिनय सर कहते हैं, देश के सबसे प्रसिद्ध गणित शिक्षकों में से एक हैं. वे प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे लाखों छात्रों के लिए प्रेरणा हैं. उनका “Abhinay Maths” नाम का यूट्यूब चैनल बहुत लोकप्रिय है, जहां वह खासकर SSC Exam की तैयारी कराने वाले छात्रों को गणित सिखाते हैं.
अभिनय सर को “SSC एग्जाम का किंग” भी कहा जाता है. उनका पढ़ाने का तरीका इतना आसान और दिलचस्प होता है कि कठिन से कठिन गणित का सवाल भी छात्रों को समझ में आ जाता है. वे ऐसे टीचर हैं जो हर स्टूडेंट के स्तर को ध्यान में रखकर पढ़ाते हैं.
SSC परीक्षा पास की तैयारी
उनकी जीवन यात्रा भी बेहद प्रेरणादायक रही है. शुरुआती दिनों में उन्होंने कई आर्थिक परेशानियों का सामना किया. लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और अपनी मेहनत और लगन से SSC परीक्षा पास की. खास बात यह रही कि उन्होंने बिना किसी कोचिंग के खुद पढ़कर परीक्षा पास की. बाद में वे आयकर विभाग में अधिकारी के रूप में भी कार्यरत रहे.
उन्होंने टीचिंग को अपना जुनून बना लिया और छात्रों के लिए गणित को आसान बनाने में जुट गए. उनका मानना है कि अगर सही गाइडेंस और मेहनत हो, तो कोई भी छात्र SSC जैसी परीक्षा पास कर सकता है.
यह भी पढ़ें: एसएससी परीक्षा में धांधली के विरोध में दिल्ली में प्रदर्शन, नीतू मैम सहित कई शिक्षक और छात्र अरेस्ट
पुलिस से बहस
गुरुवार को दिल्ली में एसएससी परीक्षा रद्द होने पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों का अभिनय सर ने भी समर्थन किया. इस दौरान एक पुलिसकर्मी ने उनसे कहा कि मर्द होते तो वर्दी जरूर पहनते. पुलिसकर्मी के इस बयान पर अभिनय सर ने जवाब दिया और कहा कि मैं वर्दी पहनकर छोड़ चुका हूं. सोशल मीडिया पर उनके इस बहस का वीडियो काफी वायरल हो रहा है.
यह भी पढ़ें: IIT-NIT नहीं, फिर भी TCS और Deloitte में प्लेसमेंट, Highest Salary पैकेज 46 LPA
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ravi Mallick
रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से डिजिटल पत्रकारिता से जुड़े हैं. स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है. युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है. युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही उनकी प्राथमिकता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




