60000 की Salary और AC रूम में बैठकर काम, जल्दी करें हाथ से न निकल जाए ये Sarkari Naukri
Published by : Shambhavi Shivani Updated At : 20 Aug 2025 2:42 PM
IBPS Recruitment 2025
IBPS Clerk 2025 Recruitment Registration Last Date: आईबीपीएस क्लर्क भर्ती 2025 के लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख नजदीक है. इस भर्ती के तहत करीब 10277 पदों पर क्लर्क की नियुक्ति होगी. IBPS क्लर्क भर्ती प्रीलिम्स परीक्षा अक्टूबर महीने में आयोजित की जाएगी. वहीं मेन्स परीक्षा का आयोजन नवंबर महीने में किया जाएगा.
IBPS Clerk 2025 Recruitment Registration Last Date: बैंक की नौकरी पाना चाहते हैं तो आपके लिए काम की खबर है. आईबीपीएस क्लर्क भर्ती 2025 के लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख नजदीक है. इस भर्ती के तहत करीब 10277 पदों पर क्लर्क की नियुक्ति होगी. ये युवाओं के लिए सुनहरा मौका है. ऐसे कैंडिडेट्स जो इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर जल्द से जल्द आवेदन करें.
IBPS Clerk 2025 Recruitment: कब तक कर सकते हैं आवेदन?
क्लर्क की इस भर्ती के लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख 21 अगस्त 2025 है. फीस भुगतान और फॉर्म सुधार के लिए भी 21 अगस्त ही आखिरी तारीख है. IBPS क्लर्क भर्ती प्रीलिम्स परीक्षा अक्टूबर महीने में आयोजित की जाएगी. वहीं मेन्स परीक्षा का आयोजन नवंबर महीने में किया जाएगा.
IBPS Clerk 2025 Eligibility: योग्यता व आयु सीमा
- किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएट होना अनिवार्य है
- आयु सीमा: 20 से 28 वर्ष तक। (SC/ST को 5 वर्ष, OBC को 3 वर्ष की छूट)
- कंप्यूटर ऑपरेशन या IT संबंधित डिप्लोमा/डिग्री या अध्ययन होना चाहिए
IBPS Clerk 2025 Selection Process: कैसे होगा चयन?
आईबीपीएस क्लर्क भर्ती 2025 के लिए दाखिला प्रीलिम्स, मेन्स और इंटरव्यू के आधार पर होगा. परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग भी होगी. तीनों चरण की परीक्षा में सफल होने वाले कैंडिडेट्स को ही अंतिम रूप से चुना जाएगा.
IBPS Clerk Salary: बेसिक वेतनमान
IBPS क्लर्क भर्ती के लिए सैलरी 24,050 रुपये से लेकर 64,480 रुपये तक हो सकती है.
IBPS Clerk Changes: तीन बदलाव
- मेन्स में अब पहले 190 सवालों की जगह 155 सवाल होंगे. जनरल/वित्तीय जागरूकता और रीजनिंग में अब 40 सवाल (पहले 50), क्वांट में 35 सवाल (पहले 50) होंगे.
- मेन्स के बाद अब लोकल लैंग्वेज टेस्ट भी होगा (यदि उस राज्य की भाषा 10वीं या ऊपर पढ़ाई गई है, तो यह टेस्ट नहीं देना होगा).
- एडिट विंडो पॉलिसी लागू की गई है- जिन उम्मीदवारों ने फॉर्म सबमिट किया है, वे फीस देकर इसमें सुधार कर सकते हैं.
यह भी पढ़ें- Bihar Police Vacancy 2025: बिहार पुलिस में करनी है नौकरी? झटपट कर लें आवेदन, आज है आखिरी मौका
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










