हरियाणा पुलिस में कांस्टेबल की बंपर वैकेंसी, 12वीं पास करें अप्लाई
Published by : Ravi Mallick Updated At : 11 Jan 2026 11:14 PM
Haryana Police Constable की सांकेतिक फोटो (AI Generated)
Haryana Police Constable Recruitment 2026: हरियाणा पुलिस में नौकरी की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए काम की खबर है. हरियाणा पुलिस में कांस्टेबल के खाली पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी हुआ है. जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, कांस्टेबल के कुल 5500 खाली पदों पर भर्तियां होंगी.
Haryana Police Constable Recruitment 2026: हरियाणा पुलिस में नौकरी करने का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है. Haryana Police Constable Recruitment 2026 के तहत कांस्टेबल के हजारों खाली पदों पर भर्ती निकली है. हरियाणा स्टाफ सेलेक्शन कमीशन यानी HSSC की तरफ से इस भर्ती का ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है. इस भर्ती के जरिए कुल 5500 पदों को भरा जाएगा.
इस वैकेंसी के लिए हरियाण स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (HSSC) की तरफ से नोटिफिकेशन जारी हुआ है. जारी नोटिफिकेशन के अनुसार इस वैकेंसी के लिए आवेदन प्रक्रिया 11 जनवरी 2026 को शुरू हुई थी. इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को 25 जनवरी 2026 तक का समय मिला था. इसमें आवेदन करने के लिए कैंडडिेट्स को ऑफिशियल वेबसाइट- hssc.gov.in पर जाना होगा.
Haryana Police Constable Recruitment 2026 आवेदन करने के स्टेप्स
- सबसे पहले HSSC की ऑफिशियल वेबसाइट hssc.gov.in पर जाएं.
- होम पेज पर Haryana Police Constable Recruitment 2026 के लिंक पर क्लिक करें.
- अगर आप पहली बार आवेदन कर रहे हैं तो पहले New Registration करें.
- रजिस्ट्रेशन के बाद मिले Login ID और Password से लॉगिन करें.
- आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी ध्यान से भरें.
- जरूरी डॉक्यूमेंट्स जैसे फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें.
- आवेदन फॉर्म को सबमिट करें और कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड कर लें.
- भविष्य के लिए आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट जरूर निकाल लें.
Haryana Police Constable Recruitment 2026 Notification Check Here
इस भर्ती के लिए आवेदन सिर्फ ऑनलाइन मोड में ही किए जाएंगे. उम्मीदवारों को HSSC की ऑफिशियल वेबसाइट hssc.gov.in पर जाकर आवेदन करना होगा. किसी भी तरह का ऑफलाइन फॉर्म स्वीकार नहीं किया जाएगा.
Haryana Police Constable Eligibility: शैक्षणिक योग्यता और उम्र सीमा
हरियाणा पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2026 में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का 12वीं पास होना जरूरी है. उम्र की बात करें तो न्यूनतम उम्र 18 साल और अधिकतम उम्र 25 साल तय की गई है. आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमों के अनुसार उम्र में छूट मिलेगी.
यह भी पढ़ें: बिहार में इंजीनियरों के लिए सरकारी नौकरी पाने का मौका, यहां तुरंत करें अप्लाई
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ravi Mallick
रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










